भारत के रईस अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें देखने जा रहे:महंगी कार-घड़ी अब स्टेटस सिंबल नहीं; फिनलैंड के जंगल, नॉर्दर्न लाइट्स पहली पसंद बने- INA NEWS

महंगी कार, डिजाइनर घड़ी और ब्रांडेड कपड़े अब अमीरी दिखाने के लिए काफी नहीं रह गए हैं। भारत के रईस अब ऐसे अनुभवों पर लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं, जिन्हें हासिल करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। कोई अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया देखने जा रहा है, तो कोई फिनलैंड के जंगलों में निजी ठिकानों पर छुट्टियां बिता रहा है। कुछ लोग बर्फ से ढकी झीलों पर सुपरकार चलाने और आसमान में नॉर्दर्न लाइट्स देखने के लिए विदेश जा रहे हैं। अमीरी का नया पैमाना अब यह बन रहा है कि कोई व्यक्ति कितना खास और अनूठा अनुभव हासिल कर सकता है। ट्रैवल कंपनियों के मुताबिक, कई अमीर परिवार दुनिया के मशहूर पर्यटन स्थलों की सैर पहले ही कर चुके हैं। अब वे ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां कम लोग पहुंच पाते हैं और जहां का अनुभव जिंदगी भर याद रहे। अंटार्कटिका की दो हफ्ते की यात्रा पर 45 लाख तक खर्च भारतीय अमीरों के बीच अंटार्कटिका की यात्रा का आकर्षण बढ़ रहा है। यहां दो सप्ताह की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 40 से 45 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। इस दौरान पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़, विशाल ग्लेशियर और बर्फीले समुद्र को करीब से देख सकते हैं। कुछ लोग पेरू में प्राचीन इंका सभ्यता से जुड़े स्थल देखने जा रहे हैं, तो कुछ चिली के अंगूर के बागों में शेफ के साथ खास भोजन का अनुभव ले रहे हैं। ट्रैवल कंपनियों का कहना है कि अमीर ग्राहकों का सवाल अब यह नहीं होता कि अगली छुट्टी कहां बितानी है, बल्कि यह होता है कि ऐसा क्या नया किया जाए, जो पहले कभी नहीं किया। फिनलैंड के जंगल और नॉर्दर्न लाइट्स पहली पसंद फिनलैंड के बर्फीले जंगल भारतीय अमीर परिवारों की पसंद बन रहे हैं। यहां लोग जंगलों के बीच बने निजी ठिकानों पर रुकते हैं। रात में आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी यानी नॉर्दर्न लाइट्स देखने का अनुभव लेते हैं। इसके अलावा रेनडियर की सवारी, हस्की डॉग स्लेज और स्नोमोबाइल जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। इन यात्राओं में सिर्फ घूमना ही नहीं, बल्कि प्रकृति के बीच कुछ दिन बिल्कुल अलग अंदाज में बिताना भी शामिल है। अब कार खरीदने के साथ बर्फ पर चलाने का भी शौक पोर्श और लेम्बोर्गिनी जैसी लग्जरी कार कंपनियां ग्राहकों को बर्फीली झीलों और खास ट्रैक पर सुपरकार चलाने का मौका दे रही हैं। यानी अब सिर्फ महंगी कार खरीदना ही लग्जरी नहीं है, बल्कि उसे ऐसी जगह पर चलाने का अनुभव लेना भी अमीरी का नया तरीका बन गया है। इन खास आयोजनों में ग्राहक बर्फ पर कार चलाने की तकनीक सीखते हैं और प्रशिक्षकों की निगरानी में गाड़ी चलाते हैं। इसके लिए अलग से पैसा खर्च करना पड़ता है। सेहत और अच्छी नींद के लिए भी लाखों खर्च अमीरों के खर्च का एक बड़ा हिस्सा अब सेहत और वेलनेस पर भी जा रहा है। तनाव कम करने, अच्छी नींद लेने, वजन नियंत्रित करने और लंबी उम्र के लिए लोग महंगे वेलनेस कार्यक्रम चुन रहे हैं। केरल के कुछ वेलनेस सेंटर में एक दिन रुकने का खर्च 1.25 लाख रुपए तक है। यहां लोगों को योग, खानपान, आराम और सेहत से जुड़े खास कार्यक्रमों की सुविधा दी जाती है। एटलस ऑफ एफ्लुएंस 2026 के सर्वे के मुताबिक, 30% अमीरों ने बताया कि वे यात्रा और वेलनेस पर हर साल दो लाख रुपए या उससे ज्यादा खर्च करते हैं। वहीं, 17% लोग खास भोजन और डाइनिंग के अनुभवों पर पैसा खर्च करते हैं। भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या करीब दोगुनी देश में बढ़ती अमीरी भी इस बदलाव की एक बड़ी वजह है। मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या 2021 में 4.58 लाख थी, जो 2025 में बढ़कर 8.71 लाख हो गई। यानी चार साल में इसमें करीब 90% की बढ़ोतरी हुई। अब सिर्फ मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों के अमीर ही नहीं, बल्कि अहमदाबाद, जयपुर और गुवाहाटी जैसे शहरों के संपन्न परिवार भी खास विदेश यात्राओं पर पैसा खर्च कर रहे हैं। बेन एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में दुनिया भर में लग्जरी अनुभवों के बाजार में 3% की बढ़ोतरी हुई, जबकि लग्जरी सामान की बिक्री करीब 1% घट गई। यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के अनुसार, भारत में लग्जरी होटल और महंगे खानपान का बाजार 2025 से 2030 के बीच हर साल 20% की दर से बढ़ सकता है। इसके 2030 तक 62,600 करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान है। यानी अमीरों की पसंद बदल रही है। अब महंगी चीजें खरीदकर दिखाने के बजाय वे उन अनुभवों पर खर्च करना चाहते हैं, जिन्हें हर कोई हासिल नहीं कर सकता। ——————— यह खबर भी पढ़ें… एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन पर तीसरे अफेयर का आरोप:चीनी महिला, कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट से रिश्ता था; 18 नवंबर को अमेरिकी संसद में पेशी दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग को लेकर एक और खुलासा सामने आया है। रॉयटर्स के मुताबिक, हुआंग का एक और महिला कर्मचारी के साथ रिश्ता था। इस महिला का नाम नहीं बताया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News