आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच लात-घूंसे चले:महिलाओं पर विवादित बयान से भड़के नेता, कार्यवाही रोकनी पड़ी- INA NEWS

आर्मेनिया की संसद में गुरुवार को सत्तारूढ़ दल और विपक्षी सांसदों के बीच मारपीट हो गई। विवाद महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान से शुरू हुआ था। सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद तारोन चखोयान ने विपक्षी नेता नारेक कारापेटयन से माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने कारापेटयन के परिवार को लेकर भी बयान दिया था। इससे नाराज विपक्षी सांसद स्पीकर के पोडियम की ओर बढ़े। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान एक सांसद को फर्श पर गिरा दिया गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी एक्‍शन में आए और मामले को संभाला। घटना के बाद संसद की कार्यवाही रोकनी पड़ी। आर्मेनिया की संसद में हुई मारपीट से जुड़ी 4 तस्वीरें विपक्षी नेता के भाई ने महिलाओं की यौन संतुष्टि पर बयान दिया था सांसद ने चखोयान से माफी मांगने को कहा इस तरह बातचीत महिलाओं की राजनीतिक सक्रियता से शुरू होकर यौन संतुष्टि और आर्मेनिया की घटती जन्म दर तक पहुंच गई। सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद तारोन चखोयान ने संसद में इसी बयान का जिक्र करते हुए विपक्षी नेता नारेक कारापेटयन पर निशाना साधा। चखोयान ने सवाल उठाया कि इस टिप्पणी के लिए अब तक महिलाओं से माफी क्यों नहीं मांगी गई। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। ——————————– यह खबर भी पढ़ें… हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत: परिवार को हत्या का शक; तख्तापलट के बाद हेलिकॉप्टर से भारत आई थीं पूर्व बांग्लादेशी PM बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी की मौत हो गई है। उनका शव गुरुवार को ढाका की तुराग नदी में मिला। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News