अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा 12 घंटे बाद रिहा:तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिया था; CJP फाउंडर की 6 दिन में दूसरी गिरफ्तारी- INA NEWS

दिल्ली पुलिस ने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह 6 बजे रिहा कर दिया है। पुलिस ने उन्हें 12 घंटे हिरासत में रखा। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 का मामला दर्ज है। उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट SEM कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने 16 अक्टूबर की शाम को तिरंगा मार्च के दौरान नेहा बोरा और एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया था। अभिजीत दीपके को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को प्लेन से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया। 16 अक्टूबर शाम 5 बजे: नेहा को हिरासत में लेने की तस्वीर 17 अक्टूबर, सुबह 6 बजे: आरके पुरम थाने से बाहर आने की तस्वीर सौरव-आशुतोष 5 दिन की न्यायिक हिरासत में सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। इन्हें 13 अक्टूबर की सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। इनकी कस्टडी 18 अक्टूबर को खत्म होगी। इसके बाद पुलिस इन्हें एक बार फिर कोर्ट लेकर जाएगी। जहां आगे का एक्शन होगा। AISA के दिल्ली पुलिस पर आरोप दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर गाइडलाइंस जारी कीं इधर, दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से संभालने और प्रदर्शित करने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। SIR को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की 4 प्रमुख मांगें

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News