यूपी – UP: शराब के नशे में छोटे ने ईंट से हमला कर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, बेटे के जन्म की खुशियों में छाया मातम – INA

नवजात बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित छठी का कार्यक्रम देखते ही देखते मातम में बदल गया। रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में छोटे ने बड़े भाई पर ईंट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला राजनगर निवासी 24 वर्षीय आशीष वर्मा के यहां 10 दिन पहले पुत्र का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म की खुशी में शुक्रवार को घर में छठी का कार्यक्रम था। परिजनों और रिश्तेदारों के बीच खुशियों का माहौल था। इसी दौरान रात में आशीष और उसके बड़े भाई 28 वर्षीय विकास वर्मा के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। दोनों भाई शराब के नशे में थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आशीष ने ईंट से विकास के सिर पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से भी पीट दिया। हमले में विकास गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया।