यूपी – UP: कॉकरोच के बाद अब बनी ‘चींटी जनता पार्टी’, मेरठ में पूर्व भाजपा नेता अनूप राघव ने रखी नींव, ये बताया मकसद – INA


कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से चींटी जनता पार्टी (सीजेपी) का गठन किया गया है। सीजेपी का गठन भाजपा के पूर्व नेता एडवोकेट अनूप राघव ने किया है। उन्होंने बताया कि 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नींव मेरठ शहर से रखी गई थी। इसी तरह भ्रष्टाचार के खात्मे की शुरुआत भी मेरठ से ही होगी और ये काम सीजेपी करेगी।