यूपी – सावधान: हाई ब्लड प्रेशर से फट रही हैं आंखों की नसें, बीएचयू में हर महीने आ रहे 100 से ज्यादा मरीज – INA

हाई ब्लड प्रेशर अब हृदय ही नहीं, आंखों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। आंखों की नसों में खून का प्रवाह बंद हो जा रहा है। नसें फट रही हैं। चिकित्सकीय भाषा में इसको हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहा जाता है। आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में हर महीने ऐसे 100 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें 50 साल से ज्यादा उम्र वालों की संख्या 80 फीसदी है। 40 साल की उम्र वाले भी चपेट में आ रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कुछ मरीज ऐसे हैं जिन्हें ब्लड प्रेशर की वजह से आंखों के नुकसान की जानकारी नहीं मिल पा रही है। जब तक डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तब तक देर हो जाती है। सर्जरी करानी पड़ती है फिर भी आंखों की रोशनी चली जाती है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डॉक्टरों के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर का असर हृदय, किडनी सहित शरीर के अन्य भागों की तुलना में आंखों पर ज्यादा तेजी से देखने को मिलता है। इससे आंखों से जुड़ी नसों में खून की नलियों का प्रवाह पहले कम होता है। . चलकर नसों में खून जम जाता है। नसें फट जाती हैं। मरीज ओपीडी में आंखों में तेज दर्द, सिर में दर्द, सही रोशनी न होने की समस्या लेकर आते हैं लेकिन जांच के बाद पता चलता है कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से बहुत ज्यादा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News