Tach – YouTube यूज़र्स के लिए खुशखबरी, अब बैक करने पर भी छोटे स्क्रीन में चलता रहेगा वीडियो

Powered by :

Last Updated:

यूट्यूब ने अपना Picture-in-Picture (PiP) फीचर अब दुनियाभर के यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब Android और iOS पर बिना Premium भी वीडियो छोटे विंडो में चलते रहेंगे. जानिए कैसे करें इस्तेमाल…

ख़बरें फटाफट

YouTube यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बैक करने पर भी छोटे स्क्रीन में चलेगा वीडियोZoom

वीडियो देखते-देखते करें बाकी काम! YouTube PiP फीचर ग्लोबल हुआ

अगर आप यूट्यूब पर वीडियो देखते समय एक साथ दूसरे काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यूट्यूब ने अपने Picture-in-Picture (PiP) फीचर को अब दुनियाभर के यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. पहले ये फीचर अमेरिका के बाहर सिर्फ प्रीमियम यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब आने वाले महीनों में यह धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा.

PiP फीचर की मदद से आप वीडियो को एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में चला सकते हैं. यानी आप यूट्यूब ऐप को बंद या मिनिमाइज करने के बाद भी वीडियो चलता रहेगा. इससे आप एक साथ मैसेज कर सकते हैं, ब्राउज़िंग कर सकते हैं या कोई दूसरा ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर मल्टीटास्किंग के लिए बहुत काम का है.

नए अपडेट के बाद, अब नॉन-प्रीमियम यूज़र्स भी इस फीचर का फायदा उठा सकेंगे, लेकिन एक छोटी सी शर्त है. बिना प्रीमियम वाले यूज़र्स को यह सुविधा सिर्फ नॉन-म्यूजिक और लंबे वीडियो (long-form content) के लिए मिलेगी. वहीं प्रीमियम मेंबर्स को म्यूजिक और बाकी सभी वीडियो पर PiP फीचर का पूरा एक्सेस मिलेगा.

इस फीचर का इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है. जब आप कोई वीडियो देख रहे हों, तो बस होम बटन दबाएं या स्क्रीन को ऊपर की ओर स्वाइप करें. वीडियो अपने आप एक छोटे प्लेयर में बदल जाएगा और स्क्रीन पर चलता रहेगा. आप इस छोटे प्लेयर को स्क्रीन पर कहीं भी मूव कर सकते हैं.

बदलें सेटिंग
अगर किसी कारण से PiP फीचर काम नहीं कर रहा है, तो आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन करना पड़ सकता है. एंड्रॉय़ यूज़र्स Settings > Apps > यूट्यूब > Advanced > Picture-in-Picture में जाकर इसे चालू कर सकते हैं. वहीं, अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं, तो यूट्यूब ऐप की सेटिंग्स में जाकर इसे ऑफ भी कर सकते हैं.

यूट्यूब का यह नया अपडेट यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने वाला है. अब वीडियो देखते-देखते बाकी काम करना और भी आसान हो गया है, जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News