Tach – Xiaomi ने चुपचाप बढ़ा दी नए टैब Pad 8 की कीमत, खरीदने से पहले जान लें नया रेट, सभी वेरिएंट्स हुए महंगे

अगर आप Xiaomi Pad 8 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. शाओमी ने चुपचाप भारत में Xiaomi Pad 8 की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने टैबलेट के सभी वेरिएंट्स की कीमत में ₹2,000 का इजाफा किया है. ये टैबलेट इसी साल मार्च में लॉन्च हुआ था और अब इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

Table of Contents

नई कीमतों के बाद Xiaomi Pad 8 का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹35,999 में मिलेगा. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹33,999 थी. वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 से बढ़कर ₹38,999 हो गई है.

अगर आप शाओमी फोकस पेन प्रो के साथ आने वाला वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो अब इसके लिए ₹43,999 खर्च करने होंगे. पहले इसकी कीमत ₹41,999 थी.

नैनो टेक्चर डिस्प्ले वाले मॉडल की कीमत में भी ₹2,000 की बढ़ोतरी हुई है. 12GB + 256GB नैनो टेक्चर वेरिएंट अब ₹40,999 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹38,999 थी. वहीं Focus Pen Pro के साथ आने वाले इसी मॉडल की कीमत अब ₹45,999 हो गई है.

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट कर दी गई हैं. हालांकि शाओमी ने कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और ग्लोबल चिप सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां इसकी वजह हो सकती हैं. हाल ही में वनप्लस, पोको और लावा जैसी कंपनियों ने भी अपने कुछ डिवाइसेज की कीमतें बढ़ाई थीं.

कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का 3.2K डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. नैनो टेक्चर वर्जन में एंटी-ग्लेयर और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है.

ये टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है. फोटोग्राफी के लिए 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

शाओमी पैड 8 में 9,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा डॉल्बी अटमॉस सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर्स और शाओमी फोकस पेन प्रो का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे इसे लैपटॉप जैसी प्रोडक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News