Tach – 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा Redmi K100, Bose ऑडियो से लेकर 165Hz गेमिंग डिस्प्ले तक मिल सकते हैं ये फीचर्स

शाओमी का सब-ब्रांड Redmi अपना नया स्मार्टफोन Redmi K100 चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के एक नए कलर वेरिएंट से पर्दा उठाया है. इसे स्नो रॉक व्हाइट नाम दिया गया है. इससे पहले कंपनी फोन को Fluorescent Green कलर में दिखा चुकी है.

Table of Contents

नए स्मार्टफोन की खास बात इसका 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और ऑडियो कंपनी बोस के साथ पार्टनरशिप बताई जा रही है. हालांकि, फोन के कई स्पेसिफिकेशंस अभी रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित हैं.

Redmi K100 Snow Rock White कलर में कैसा दिखेगा?

रेडमी ने वीबो पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए Redmi K100 के स्नो रॉक व्हाइट कलर को टीज किया है. कंपनी के मुताबिक, इस वेरिएंट में कागज जैसी बारीक टेक्सचर फिनिश देखने को मिलेगी.

प्रमोशनल तस्वीरों में फोन का बैक पैनल सफेद रंग का है, जिस पर टेक्सचर्ड पैटर्न दिया गया है. वहीं, फोन का फ्रेम, बटन और पीछे की तरफ उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल मैट सिल्वर फिनिश में नजर आते हैं. फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश भी दिखाई देता है.

तस्वीरों में ‘Sound by Bose’ की ब्रांडिंग भी नजर आती है. इससे रेडमी और ऑडियो एक्सपर्ट बोस के बीच पार्टनरशिप की पुष्टि होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में दो सिमेट्रिकल स्पीकर्स होंगे, जिन्हें Bose के साथ मिलकर ट्यून किया जाएगा.

165Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट मिलने की उम्मीद

रेडमी K100 में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ चुनिंदा गेम्स में यह फोन 165fps तक का गेमिंग एक्सपीरिएंस दे सकता है. डिस्प्ले में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है.

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की बात कही गई है. इसके अलावा, यह Android 17 पर आधारित HyperOS 4 के साथ आ सकता है. हालांकि, इन फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान ही साफ होगी.

50MP कैमरा और IP68 रेटिंग की भी चर्चा

लीक्स के मुताबिक, Redmi K100 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसमें लाइट एंड शो हंटर 800 सेंसर मिलने की बात कही गई है, जिसका साइज 1/1.55 इंच और अपर्चर f/1.68 हो सकता है. फोन को IP68 रेटिंग मिलने की भी रिपोर्ट है, जो धूल और पानी से सुरक्षा के लिए दी जाती है.

Redmi K100 की संभावित कीमत

लीक जानकारी के मुताबिक, रेडमी K100 की शुरुआती कीमत करीब 3,000 चीनी युआन यानी लगभग ₹43,000 हो सकती है. यह कीमत 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए बताई गई है. वहीं, फोन की कीमत लगभग 3,500 युआन यानी करीब ₹50,000 तक जाने की भी चर्चा है.

फिलहाल ये कीमतें आधिकारिक नहीं हैं. रेडमी K100 की वास्तविक कीमत, उपलब्ध वेरिएंट और बाकी फीचर्स का खुलासा 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News