Tach – ChatGPT के लिए भारत क्यों है खास? Sam Altman ने यूजर्स और AI अपनाने को लेकर किया खुलासा

OpenAI के CEO Sam Altman का मानना है कि भारत में लोग अमेरिका के मुकाबले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर ज्यादा सकारात्मक हैं. राज शमानी के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान Altman ने इसकी एक बड़ी वजह देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को बताया. उन्होंने यह भी कहा कि यूजर्स की संख्या के मामले में भारत ChatGPT का सबसे बड़ा बाजार बन गया है. यहां ChatGPT इस्तेमाल करने वालों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा है.

Table of Contents

Altman के मुताबिक, भारत में लोग AI का इस्तेमाल सिर्फ रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं कर रहे, बल्कि इसकी मदद से नए बिजनेस शुरू करने के तरीके भी तलाश रहे हैं.

भारत में AI को लेकर ज्यादा भरोसा क्यों?

पॉडकास्ट के दौरान राज शमानी ने Altman से पूछा कि अमेरिका में लोग AI को लेकर अक्सर सवाल उठाते और चिंता जताते दिखाई देते हैं, जबकि भारत में इस टेक्नोलॉजी को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आता है. Altman ने इस बात से सहमति जताई और इसके पीछे आर्थिक विकास की रफ्तार को एक वजह बताया.

उन्होंने कहा कि जिन देशों की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, वहां लोग AI को अपनाने के लिए ज्यादा तैयार दिखाई देते हैं. इसके मुकाबले विकसित अर्थव्यवस्थाओं में नई टेक्नोलॉजी को लेकर लोगों का नजरिया अलग हो सकता है.

Altman के मुताबिक, विकासशील देशों में अभी कई तरह के प्रोडक्ट और सर्विस की जरूरत है. AI इन जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है. यही वजह है कि भारत जैसे देश में लोग इस टेक्नोलॉजी को नए अवसर के तौर पर देख रहे हैं.

छात्र ने OpenAI टूल्स से जुटाए स्कूल के लिए पैसे

बातचीत में Altman ने भारत में ChatGPT के अलग-अलग और क्रिएटिव इस्तेमाल का एक उदाहरण भी दिया. उन्होंने एक युवा छात्र का जिक्र किया, जिसे अपने स्कूल के लिए पैसे जुटाने थे. छात्र को पहले फंड जुटाने का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन उसने OpenAI के टूल्स की मदद से इस पूरी प्रक्रिया को पूरा किया.

Altman ने इस उदाहरण के जरिए बताया कि AI की मदद से ऐसे लोग भी अपने काम पूरे कर सकते हैं, जिन्हें पहले किसी खास काम का अनुभव या संसाधन उपलब्ध नहीं थे.

AI के दौर में नई कंपनी शुरू करना बड़ा मौका

OpenAI CEO ने AI को उद्यमियों और नए आइडिया पर काम करने वालों के लिए बड़ा अवसर बताया. उनका मानना है कि नई कंपनी शुरू करने या कोई नई टेक्नोलॉजी बनाने के लिहाज से यह इतिहास के सबसे अच्छे समय में से एक हो सकता है.

Altman ने नए फाउंडर्स को ऐसे आइडिया पर भी काम करने की सलाह दी, जिनकी अहमियत फिलहाल हर किसी को समझ नहीं आ रही है. उनके मुताबिक, कई बड़े मौके तब मिलते हैं, जब कोई व्यक्ति किसी नई टेक्नोलॉजी की संभावनाओं को दूसरों से पहले पहचान लेता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News