Tach – ऐपल ने जारी किया iOS 27 बीटा, ऐसे करें सबसे पहले डाउनलोड, देखिए लिस्ट में आपका आईफोन है या नहीं

Last Updated:
ऐपल ने iOS 27 डेवलपर बीटा जारी कर दिया है. जानिए इसे डाउनलोड करने का तरीका, किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा अपडेट और इंस्टॉल करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए,
iOS 27 इंस्टॉल करने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें
ऐपल ने WWDC 2026 में iOS 27 का ऐलान करने के तुरंत बाद इसका पहला डेवलपर बीटा जारी कर दिया है. नया अपडेट कई नए AI फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और इंटरफेस में बदलाव लेकर आया है. हालांकि इसका फाइनल वर्जन इस साल के आखिर में नए iPhone के साथ आने की उम्मीद है, लेकिन डेवलपर्स और नए फीचर्स को पहले आजमाने वाले यूजर्स अभी से iOS 27 Beta डाउनलोड कर सकते हैं.
कंपनी का कहना है कि iOS 27 में ऐप्स पहले से ज्यादा तेजी से खुलेंगे, Photos ऐप में तस्वीरें जल्दी लोड होंगी और AirDrop की स्पीड भी बेहतर होगी. इसके अलावा नया Siri AI और ऐपल Intelligence फीचर्स इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत माने जा रहे हैं.
iOS 27 Developer Beta कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप iOS 27 बीटा इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऐपल Developer Program में रजिस्टर होना जरूरी है. इसके बाद अपने iPhone में वही ऐपल ID लॉगिन रखें.
डाउनलोड करने के लिए:
- beta.ऐपल.com पर जाएं
- ऐपल ID से साइन इन करें
- नियम और शर्तें स्वीकार करें
- iPhone में Settings खोलें
- General > Software Update पर जाएं
- Beta Updates विकल्प चुनें
- iOS 27 Developer Beta सेलेक्ट करें
- वापस Software Update स्क्रीन पर जाकर अपडेट डाउनलोड करें
- अपडेट शुरू करने से पहले iPhone को Wi-Fi से कनेक्ट रखें और बैटरी पर्याप्त चार्ज होनी चाहिए.
किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 27?
ऐपल के अनुसार iOS 27, iPhone 11 सीरीज और उसके बाद के कई मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा. इसमें iPhone 11, iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 15 सीरीज, iPhone 16 सीरीज, iPhone 17 सीरीज और iPhone SE (दूसरी पीढ़ी और नए मॉडल) शामिल हैं.
इंस्टॉल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
डेवलपर बीटा आम यूजर्स के लिए नहीं बल्कि टेस्टिंग के लिए जारी किया जाता है. इसलिए इसमें बग्स, ऐप क्रैश, बैटरी जल्दी खत्म होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं. अगर आप अपने iPhone का इस्तेमाल रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए करते हैं, तो पब्लिक बीटा या फाइनल अपडेट का इंतजार करना बेहतर रहेगा.
इसके अलावा अपडेट इंस्टॉल करने से पहले iCloud या कंप्यूटर पर अपने जरूरी डेटा का बैकअप जरूर बना लें. आने वाले महीनों में ऐपल कई नए बीटा अपडेट जारी करेगा, जिनमें बग्स को ठीक किया जाएगा और नए सुधार जोड़े जाएंगे. ऐसे में iOS 27 का फाइनल वर्जन अभी से ज्यादा स्थिर और बेहतर होने की उम्मीद है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link