Sport : किस वजह से इन 5 इंडियन क्रिकेटर्स का करियर हुआ बर्बाद, कोच या कप्तान कौन है जिम्मेदार? #INA

Indian Cricketer : भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है. यहां पर क्रिकेट को सिर्फ खेल नहीं बल्कि भावनाओं से जोड़ा जाता है. हमारे देश में क्रिकेट की पूजा होती है और क्रिकेटर्स को भगवान की तरह माना जाता है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान यूहीं नहीं कहा जाता है, उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लगातार सालों-साल शानदार प्रदर्शन कर ये नाम कमाया है. आज कल भी कई क्रिकेटर्स पूरी मेहनत और जूनून के साथ टीम इंडिया के लिए निरंतर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेला जाने वाला है. इस टूर्नामेंट पहले टीम इंडिया में क्या उन खिलाड़ियों की वापसी होनी चाहिए जो अनुभवी हैं, जिन्होंने अपने शानदार खेल से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और आज बाहर है. या फिर युवा और अनएक्सपीरिएंस खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए. आज इस बारे में हम आपको बताएंगे. इसके साथ-साथ हम उस वजह पर भी नजर डालेंगे, जिसके चलते खिलाड़ी इन अनुभवी खिलाड़ियों को समय से पहले टीम से बाहर कर दिया जाता है.

Indian Cricketers
Indian Cricketers Photograph: (ANI)

किस वजह से टीम इंडिया से बाहर हो जाते हैं होनहार क्रिकेटर्स?

इसके बावजूद ऐसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जाता है. जिन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए बॉल और बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया होता है. भारतीय क्रिकेट में हर पांच साल में कोच और पूरा सपोर्ट स्टाफ बदल जाता है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की लीडरशिप भी बदल जाती है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्टर्स भी अक्सर बदलते रहते हैं. 

इसका प्रभाव इन खिलाड़ियों के करियर पर साफ तौर पर देखने को मिलता है. भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले ये खिलाड़ी दो 5 साल बाद नहीं बदलते हैं. वो खिलाड़ी वैसे ही रहते हैं, जैसे होते हैं. वो बस साल दर साल बॉल और बल्ले के साथ टीम इंडिया के लिए लगातार योगदान देना चाहते हैं और दशकों-दशकों तक खेलते रहना चाहते हैं. लेकिन लगातार सिलेक्टर्स पैनल, कोचिंग स्टाफ और बीसीसीआई में हो रहे बदलावों का प्रभाव भी इनके करियर पर पड़ता है. 

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, हर कोच और कप्तान का कोई न कोई खिलाड़ी पसंदीदा होता है. वहीं बीसीसीआई और चयनकर्ता भी कुछ खास खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं. ऐसे में उन खिलाड़ियों की बलि चढ़ जाती है, जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे होते हैं. उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर होना पड़ जाता है. 

ऐसे ही कुछ क्रिकेटर साल दर साल सामने आते रहते हैं, जो इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर हो जाते हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जो विवादों की वजह से या नशे की गंदी आदतों के चलते टीम इंडिया से अपनी जगह खो देते हैं. ऐसे क्रिकेटर्स में प्रवीण कुमार और अमित मिश्रा का नाम भी शामिल हैं, जिनका करियर विवादों के चलते समय से पहले खत्म हो गया.

समय से पहले इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से किया गया दरकिनार?

वहीं मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और भुवेश्वर कुमार जैसे भी खिलाड़ी है, जिनको समय से पहले टीम से शानदार प्रदर्शन के बावजूद बाहर कर दिया गया. इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया इसके बाद भी इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इन सभी खिलाड़ियों के पास बहुत ज्यादा अनुभव है. अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 आने वाले है, ऐसे में इन खिलाड़ियों के अनुभवी की टीम इंडिया की जरूरत पड़ सकती है. तो क्या इन खिलाड़ियों की वापसी होगी, या फिर टीम इंडिया प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिस यादव, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे जैसे गेंदबाजों के साथ ही बड़े टूर्नामेंट में जाना चाहेगी. 

भारत के लिए इन पाचों खिलाड़ियों का प्रदर्शन 

मोहम्मद शमी – टीम इंडिया के लिए शमी ने 64 टेस्ट में 229 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने 108 वनडे मैचों में 206 विकेट और 25 टी20 मैच में 27 विकेट लिए हैं. 

रविंद्र जेडजा – भारत के लिए जडेजा ने 89 टेस्ट में 348 विकेट लिए हैं. उनके नाम वनडे में 210 वनडे में 232 विकेट हासिल किए हैं. टी20 में उनके नाम 74 मैचों में 54 विकेट हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 7515 रन बनाए हैं. उनके नाम 6 शतक और 41 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

भुवनेश्वर कुमार – भुवी ने 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने 121 वनडे में 141 विकेट चटकाए हैं. वहीं उनके नाम 87 टी20 में 90 विकेट दर्ज हैं.

मोहम्मद सिराज  – टीम इंडिया के लिए सिराज ने 46 टेस्ट में 140 विकेट लिए हैं. उनके नाम 50 वनडे में 56 विकेट और 17 टी20 में 17 विकेट दर्ज हैं.

कुलदीप यादव – भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुलदीप यादव ने 18 टेस्ट में 79 विकेट हासिल किए हैं. जबकि उनके नाम 121 वनडे में 194 और 54 टी20 में 95 विकेट शामिल हैं. कुलदीप यादव को टीम में तो रखा जा रहा है लेकिन उनको मैच खेलने का मौका ही नहीं दिया जाता है.

कब और कहां पर खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप 2027

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होने वाली है. ये टूर्नामेंट 21 नवंबर 2027 तक खेला जाने वाला है. वनडे वर्ल्ड कप को साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया तीन कंट्री मिलकर होस्ट करने वाली है. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरने वाली है. इस वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए दिखाई देंगे. वहीं गौतम गंभीर टीम के हेड कोच की भूमिका में है.

ये भी पढ़ें : विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बिखेरा जलवा, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, रोमांचक हुई नंबर-1 बनने की जंग

किस वजह से इन 5 इंडियन क्रिकेटर्स का करियर हुआ बर्बाद, कोच या कप्तान कौन है जिम्मेदार?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close