Sport : 'ये नाइंसाफी है, एक्सपेरिमेंट बंद करो…' दिग्गज ने लगाई गौतम गंभीर की क्लास, केएल राहुल का नाम लेकर जानिए क्या कहा? #INA

Kris Srikkanth on KL Rahul : भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों हार मिली. तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम को इंग्लैंड ने 1-2 से रौंद दिया. इस हार के बाद भारत समेत दुनिया भर के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की आलोचना की है. किसी ने भारत के बल्लेबाज और गेंदबाजों के सिर पर हार का दोष मड़ दिया और किसी ने टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर पर इस हार का ठिकरा फोड़ डाला है. अब इस लिस्ट में एक और दिग्गज शामिल हो गया है, जो भारत की 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा था.

श्रीलंका का फूटा टीम मैनेजमेंट पर गुस्सा 

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम में केएल राहुल के रोल को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना की है. उन्होंने संजू सैमसन वैभव सूर्यवंशी को बर्वाद करने के बाद अब टीम मैनेजमेंट पर केएल राहुल के साथ भी गलत करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने केएल राहुल को लगाता बल्लेबाजी क्रम में नीचे-ऊपर किए जाने पर अपना गुस्सा जताया है. श्रीकांत ने राहुल को हर सीरीज में एक फिक्स पोजीशन देने के बजाय अलग-अलग रोल निभाने के लिए मजबूर करने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

श्रीलंका ने केएल राहुल राहुल पर दिया बड़ा बयान 

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि, ‘क्या कोई इतने बड़े टोटल का पीछा करते हुए केएल राहुल को नंबर 6 पर भेजेगा? उस आदमी ने पीछा करते हुए आपको कई मैच जिताए हैं. क्या राहुल नंबर 6 या 7 का बैटर है? यह बहुत बड़ी नाइंसाफी है. उसकी बॉडी लैंग्वेज भी किसी नर्वस इंसान जैसी लग रही थी. जैसे आपने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ गड़बड़ की थी, अब आप केएल राहुल के साथ गड़बड़ कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि ये सारे फैसले कौन लेता है. गौतम गंभीर के इस मैनेजमेंट ने सच में हमारे इंडियन क्रिकेट को खत्म कर दिया है. अब ये एक्सपेरिमेंट करना बंद करो’.

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद ये बड़ा बयान दिया है. इंग्लैंड के साथ तीसरे और फाइनल मुकाबले में 389 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 27 रनों से हार मिली. इस मैच में राहुल को नंबर 6 पर बहुत नीचे बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया. इस पारी में उन्होंने 8 बॉल में 2 चौकों के साथ 12 रन बनाए लेकिन जब वो लय में नजर आ रहे थे, तभी जोफ्रा आर्चर की बॉल पर गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए. 

श्रीकांत की माने, तो केएल राहुल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाना चाहिए था. खासकर इस मुकाबले में जब रनों का पीछा करते हुए केएल राहुल में टीम इंडिया को जीत दिलाने की क्षमता थी. राहुल इंडियन क्रिकेट टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज आए थे. तब से उन्होंने वनडे, टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में हर पोजीशन पर बैटिंग की है. उन्होंने कभी भी इसको लेकर शिकायत नहीं की है. उनको जब चाहें जिस नंबर पर खिलाया गया है. इस सबके बीच उनके प्रदर्शन पर कभी कोई फर्क नहीं पड़ा है.  

केएल राहुल का क्रिकेट करियर 

प्रारूप मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक चौके छक्के
टेस्ट 68 4153 199 36.4 12 20 496 30
वनडे 98 3412 112* 49.5 8 20 265 79
टी20 अंतरराष्ट्रीय 72 2265 110* 37.8 2 22 191 99

ये भी पढ़ें : हो जाओ टेंशन फ्री! स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं बल्कि इंडिया में इस चैनल पर LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे मैच

'ये नाइंसाफी है, एक्सपेरिमेंट बंद करो…' दिग्गज ने लगाई गौतम गंभीर की क्लास, केएल राहुल का नाम लेकर जानिए क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close