Sport : मुल्लांपुर टेस्ट में मिली जीत हमेशा रहेगी टीम इंडिया को याद, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह #INA

Biggest innings wins for Team India: अफगानिस्तान के साथ खेले गए मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. डेब्यूडेंट मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की, जिसकी क्रिकेट के गलियारों में जमकर तारीफ हो रही है. टीम इंडिया के लिए ये पारी से मिली सबसे बड़ी जीत है और इसी के साथ भारतीय टीम ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में हम आपको यहां बताएंगे…
पारी और 300 रन से जीती टीम इंडिया
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆#TeamIndia clinch victory in the @IDFCFIRSTBank Only Test against Afghanistan and get their hands on the trophy with a strong show 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG pic.twitter.com/3E6bJC4eEo
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी की. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, पहली पारी में अफगानिस्तान की टीम 152 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. ऐसे में टीम इंडिया ने बड़ी बढ़त के साथ इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया और फिर शानदार जीत दर्ज की.
टीम इंडिया ने दर्ज की इनिंग के साथ सबसे बड़ी जीत
All smiles and silverware! 📸
Skipper Shubman Gill receives the @IDFCFIRSTBank trophy as #TeamIndia celebrate after a massive win in New Chandigarh 🏆#INDvAFG | @ShubmanGill pic.twitter.com/rcHFZin7Sc
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
अफगानिस्तान के साथ खेले गए मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और पारी और 300 रन से जीत दर्ज कर ली. ये भारत की टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है. भारतीय धरती पर एकमात्र इससे बड़ी पारी की जीत 1958 में ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज और भारत के बीच हुई थी. वहीं, इससे बड़ी पारी की जीत का एकमात्र अन्य उदाहरण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 2002 में लाहौर में हुआ मैच है (एक पारी और 324 रन).
भारत के लिए सबसे बड़ी पारी जीत
अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 300 रन, मुल्लनपुर, 2026*
वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी और 272 रन, राजकोट, 2018
अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018
बैंगलोर के खिलाफ एक पारी और 239 रन, मीरपुर, 2007
श्रीलंका के खिलाफ एक पारी और 239 रन, नागपुर, 2017
Leaving New Chandigarh with a massive win under the belt 🇮🇳
A complete team performance from #TeamIndia 🤍
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/MxUFJHvoq4
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
टेस्ट मैचों में अफगानिस्तान की पारी से हार
भारत के खिलाफ एक पारी और 300 रन, मुल्लनपुर, 2026*
भारत के खिलाफ एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018
जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी और 73 रन, हरारे, 2025
टेस्ट मैचों में अफगानिस्तान का न्यूनतम स्कोर
भारत के खिलाफ 103 रन, बेंगलुरु, 2018
भारत के खिलाफ 109 रन, बेंगलुरु, 2018
भारत के खिलाफ 112 रन, मुल्लनपुर, 2026*
बांग्लादेश के खिलाफ 115 रन, मीरपुर, 2023
वेस्ट इंडीज के खिलाफ 120 रन, लखनऊ, 2019
ये भी पढ़ें: EXPLAINER : टेस्ट क्रिकेट में क्या होता है फॉलोऑन? कब और कैसे होता है इसका इस्तेमाल, जानें सब-कुछ
मुल्लांपुर टेस्ट में मिली जीत हमेशा रहेगी टीम इंडिया को याद, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,