Sport : श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान, सूर्यकुमार यादव के बाद संभालेंगे टी20 टीम की कमान #INA

Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है. अब श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. अय्यर को सूर्यकुमार यादव को हटाकर टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनाया गया है. अय्यर आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. आईसीसी बीसीसीआई के सेकेटरी देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फेंस कर टीम का ऐलान किया.
श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के कप्तान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवजीत सैकिया ने ऐलान किया कि हम टी20 फॉर्मेट में नया कप्तान नियुक्त कर रहे हैं. टी20 में टीम इंडिया के नए कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जो पहले जून में आयरलैंड दौरे पर और फिर जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी. यही टीम एशियन गेम्स 2026 में भी भारत के लिए खेलेगी. इसके साथ ही इस स्क्वाड से पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हो चुकी है.
Presenting #TeamIndia’s newest T20I captain 🇮🇳
Congratulations . Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game 👏@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
शानदार कप्तानी का अय्यर को मिला इनाम
श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान लगातार किए जा रहे शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है. अय्यर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी में अलग-अलग 3 टीमों को फाइनल में पहुंचा है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचा है. वहीं वो अपनी कप्तानी केकेआर को चैंपियन भी बना चुके हैं.
अब तक श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं थे. अब उन्हें सीधे टीम इंडिया का कप्तान बना दिया है. आईपीएल 2026 में अय्यर की कप्तानी में उनकी टीम पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी. लेकिन उन्होंने अपनी टीम को शुरुआती 6 मैचों में लगातार जीत दिलाई थी.
Presenting #TeamIndia’s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने टी20 फॉर्मेट में 51 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 47 मैचों में 3 अर्धशतकों की मदद से कुल 1104 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 30.7 और स्ट्राइक रेट 136.1 का रहा है. इसके साथ अय्यर आईपीएल में 147 मैचों की 145 पारियों में 1 शतक और 32 अर्धशतकों के साथ 4229 रन बना चुके हैं.
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.ॉ
Here’s a look at #TeamIndia’s squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
ये भी पढ़ें : ये हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, इसमें से सिर्फ एक खिलाड़ी है एक्टिव
श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान, सूर्यकुमार यादव के बाद संभालेंगे टी20 टीम की कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,