Sport : रोहित शर्मा और विराट कोहली रचेंगे लॉर्ड्स में इतिहास, ये बड़ा कारनामा कर हासिल करेंगे नया कीर्तिमान #INA

Rohit Sharma and Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का हर कोई दीवाना है. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को हर क्रिकेट फैंस देखना चाहता है. इस समय ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर नजर आ रहे हैं, जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. भारत-इंग्लैंड इस सीरीज का 1-1 मुकाबला अब तक जीत चुके हैं. इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. इस सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाने बाकी है.

भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई यानी रविवार को तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत के समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 3:00 बजे होगा. 

रोहित-विराट हासिल करेंगे बड़ा रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में खेलने जाने वाले इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका होगा. ये दोनों खिलाड़ी मिलकर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. रोहित और विराट की जोड़ी के नाम इस मुकाबले  में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है. ये दोनों खिलाड़ी कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए जानते हैं.  

लॉर्ड्स में रोहित और विराट रचेंगे इतिहास

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए बतौर जोड़ी अब तक 399 इंटरनेशनल मैच खेले चुके हैं. अब लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित और विराट दोनों इतिहास रचने के लिए उतरेंगे. इन दोनों के पास भारत के बतौर जोड़ी 400वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने का मौका होगा. रोहित और विराट से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की थी.  

रोहित-विराट इन 2 जोड़ियों को छोड़ चुके हैं पीछे

भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने 391 अंतराराष्ट्रीय मैच खेले थे. इस जोड़ी को रोहित और विराट कोहली की जोड़ी पहले ही पीछे छोड़ चुकी है और भारत के लिए बतौर जोड़ी सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की जोड़ी भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी है. इन दोनों ने  369 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. 

विश्व क्रिकेट में किस जोड़ी ने खेले हैं सबसे ज्यादा मुकाबले

बात अगर हम विश्व क्रिकेट की करें तो, श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली नंबर-1 जोड़ी है. संगकारा और जयेवर्धने ने एक साथ मिलकर 550 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली जोड़ी महेला जयेवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान की है. जयेवर्धने और दिलशान ने 426 इंटरनेशनल मैच एक साथ खेले हैं.

इस समय तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, रोहित शर्मा लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के अपना अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं. ऐसा हुआ तो लॉर्ड्स क्रिकेट से रोहित शर्मा शानदार विदाई लेना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें : शर्मनाक! पाकिस्तानी खिलाड़ी पर चला ICC का चाबुक, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के लिए लगा 3 महीनों का बैन

रोहित शर्मा और विराट कोहली रचेंगे लॉर्ड्स में इतिहास, ये बड़ा कारनामा कर हासिल करेंगे नया कीर्तिमान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close