Sport : 'मैनेजमेंट ने लेजेंड को बेइज्जत किया…' भारत के 3 पूर्व क्रिकेटर्स ने रोहित शर्मा के संन्यास पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा? #INA

Rohit Sharma ODI retirement : रोहित शर्मा के वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की खबरें क्रिकेट जगत में आग की तरह फैल रही हैं. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का अंतिम मैच लॉर्ड्स में है. इस मैच को रोहित के करियर का आखिरी मैच बताया जा रहा है. अब रोहित के संन्यास की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अलग-अलग तरीके से अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. इसी कड़ी में कृष्णमाचारी श्रीकांत, आकाश चोपड़ा और इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या-क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

श्रीकांत ने रोहित शर्मा के संन्यास पर बोली बड़ी बात

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा को बाहर करना इंडियन मैनेजमेंट की सबसे बड़ी गलती होगी. मेरी बात याद रखना, इंडिया को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. मुझे पता है कि साउथ अफ्रीका में उनका रिकॉर्ड काफी एवरेज है, लेकिन आप उनके एक्सपीरियंस, उनकी क्लास, उनकी स्किल्स की जगह कैसे ले सकते हैं? यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका में कितने मैच खेले हैं? टीम मैनेजमेंट ने लेजेंड को पूरी तरह से बेइज्जत किया है और उनके जैसे लेजेंड को बाहर करना बहुत बड़ी मुसीबत होगी. आपको पता नहीं है कि आप अभी क्या कर रहे हैं’.

रोहित शर्मा के संन्यास पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बायन

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘हर बड़ी यात्रा का एक आखिरी चैप्टर होता है. अगर ये सच में रोहित शर्मा के आखिरी वनडे मैच हैं, तो मुझे उम्मीद है कि वह सेंचुरी के साथ विदा लेंगे. बहुत कम खिलाड़ियों को लॉर्ड्स जैसी मशहूर जगह पर विदाई लेने का मौका मिलता है, और यह एक शानदार करियर का सही अंत होगा’.

चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘रोहित शर्मा को एहसास हुआ कि उन्हें फिट दिखने की जरूरत है और वह मैदान पर बोझ नहीं बन सकते. इसलिए वह अच्छी फिटनेस के साथ आए. उन्होंने अपना खेलने का स्टाइल बदल दिया है. एक समय था जब वो अकेले पावरप्ले में 50 रन बना लेते थे. अगर आप कल का मैच देखें तो वह 18वें ओवर में 26 रन बनाकर आउट हो गए. हमने रोहित को कभी इस तरह खेलते नहीं देखा’.

रोहित की बैटिंग पर बोले इरफान पठान

इरफान पठान ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा ने इस पूरी सीरीज में अपने जैसी बैटिंग नहीं की है. ऐसा लगता है कि ड्रेसिंग रूम के माहौल का उन पर असर पड़ रहा है. टीम मैनेजमेंट हर मैच में उन पर बेवजह का प्रेशर डाल रहा है और वह ऐसे माहौल में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. इसी इनसिक्योरिटी की वजह से वह नीचे गिरे हैं. कोच गौतम गंभीर को यह पक्का करना होगा कि खिलाड़ी उनकी लीडरशिप में सुरक्षित महसूस करें’.

रोहित शर्मा का वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर

रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक 287 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 279 पारियों में 33 शतक और 62 अर्धशतकों के साथ 11775 रन बनाए हैं. इस दौरान वनडे में हिटमैन का औसत 48.6 और स्ट्राइक रेट 92.8 का रहा है. रोहित शर्मा के बल्ले से वनडे क्रिकेट में 1109 चौके और 364 छक्के निकले हैं.

ये भी पढ़ें : शर्मनाक! पाकिस्तानी खिलाड़ी पर चला ICC का चाबुक, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के लिए लगा 3 महीनों का बैन

'मैनेजमेंट ने लेजेंड को बेइज्जत किया…' भारत के 3 पूर्व क्रिकेटर्स ने रोहित शर्मा के संन्यास पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close