Sport : इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर हुआ बाहर #INA

Washington Sundar : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में बीचों-बीच इंडियन क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. इस सीरीज में अब तक इंडिया और इंग्लैंड दो मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता और दूसरे मैच में इंग्लैंड को जीत मिली. अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला सीरीज डिसाइडर होगा. 

टीम इंडिया को तीसरे वनडे से पहले लगा बड़ा झटका

उससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम को एक स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है. इस तीसरे वनडे से पहले वाशिंगटन सुदर बाहर हो चुके हैं. सुंदर चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं.  

पीटीआई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, वाशिंगटन सुंदर तीसरे वनडे मुकाबले में चोटिल हो गए थे. अब वो तीसरे वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे. उनके चोटिल होने की पुष्टी टीम इंडिया या बीसीसीआई के द्वारा आधिकारिक तौर पर अब तक नहीं की गई है लेकिन तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार सुंदर बाहर हो चुके हैं. 

सुंदर ने पहले वनडे में लगाया था अर्धशतक

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने पहले वनडे मैच में रनों का पीछा करते हुए 63 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 52 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में 4 ओवर डालकर 13 रन खर्च किए थे. सुंदर ने दूसरे वनडे में 5 बॉलों का सामना किया और सिर्फ 2 रनों की पारी खेली. 

भारत के इन ऑलराउंडर्स को लगा बड़ा झटका

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे से पहले चोट से जूझ रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले से ही चोटिल हैं, जिसके चलते टीम को ऑलराउंडर्स की कमी खल रही है. उनके बाद नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल हो गए. टीम को हर्षित राणा के रूप में भी बड़ा झटका लगा. वो भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए. अब वाशिंगटन सुंदर भी दूसरे वनडे में चोटिल होकर बाहर होग गए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (w), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन.

ये भी पढ़ें : ‘वो दबाव नहीं, सम्मान का हकदार है..’ रोहित के संन्यास की खबरों पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, गंभीर-अजीत को लिया आड़े हाथ

 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर हुआ बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close