Sport : IND VS ENG: शाम 5.30 बजे नहीं बल्कि आज जल्दी शुरू हो जाएगा तीसरा वनडे मैच, नोट कर लीजिए सही टाइम #INA

IND VS ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी, क्योंकि फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. मगर, लॉर्ड्स में खेला जाने वाला सीरीड डिसाइडर मैच देखने के लिए अब भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि वो शाम 5.30 बजे शुरू नहीं होगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स के बारे में विस्तार से बताते हैं.

IND VS ENG: कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा वनडे?

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी, क्योंकि सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है.

IND VS ENG: कितने बजे होगी तीसरे वनडे मैच की शुरुआत?

IND VS ENG के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले की टाइमिंग में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है. दरअसल, ये मैच दोपहर 5.30 नहीं बल्कि खेला जाएगा. लोकलटाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 3.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरे हैं.

IND VS ENG: कहां देख सकेंगे तीसरा वनडे मैच?

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे और सीरीज निर्णायक वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे. इसके अलावा आप इस मैच की खबरों के लिए हमारा चैनल के साथ जुड़े रहे. साथ ही लाइव अपडेट्स के लिए हमारे लाइव पेज को रीफ्रेश करते रहें.

IND VS ENG: लॉर्ड्स में कैसे हैं टीम इंडिया के आंकड़े?

लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अपनी पहली जीत 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में दर्ज की थी और ट्रॉफी उठाई थी. इस मैदान पर 1975 से अब तक भारत ने कुल 9 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 4 मैच जीते हैं, तो 4 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.

वहीं, यहां भारत को आखिरी जीत 2004 में मिली थी, जिसका मतलब है कि 22 सालों से इस मैदान पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज नहीं की है. आपको बता दें, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर 1972 से अब तक कुल 60 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 28 मैच जीते हैं, 28 मैच हारे हैं और 3 मैच टाई रहे हैं.

लॉर्ड्स में कैसे हैं रोहित-विराट के आंकड़े

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड निराशाजनक हैं. इस मैदान पर उन्होंने अब तक सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें हिटमैन ने सिर्फ 15 रन बनाए. वह एक बार डक पर आउट हुए थे, तो एक बार उन्होंने 15 रन बनाए. वहीं इस मैदान पर 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 25.67 के औसत और 65.81 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रनों का रहा है. उनके बल्ले से इस मैदान पर कोई बड़ी पारी नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: इतनी छोटी उम्र में वैभव सूर्यवंशी कैसे सफल, फॉर्मूला-1 के स्टार रेसर ने खोला राज, कहा-‘कम उम्र में सब जानकारी मिल रही है’

IND VS ENG: शाम 5.30 बजे नहीं बल्कि आज जल्दी शुरू हो जाएगा तीसरा वनडे मैच, नोट कर लीजिए सही टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close