Sport : IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने जीता टॉस, अफगानिस्तान पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव #INA

IND vs AFG 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. चोटिल होकर इस सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में मौका मिला है. वहीं अफगानिस्तान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है.

टॉस जीतने पर क्या बोले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने पर कहा कि पिछले कुछ मैचों से किस्मत मेरा साथ दे रही है, भले ही उन मैचों के नतीजे कुछ भी रहे हों. यह पूछे जाने पर कि क्या टी20 क्रिकेट में पहले गेंदबाजी करने का कोई खास फायदा मिलता है, अय्यर ने जवाब देते हुए कहा, ‘देखिए, इससे आपको इस बात का अच्छा अंदाजा मिल जाता है कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है, और गेंदबाजों के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि वे परिस्थितियों के हिसाब से खुद को जल्द से जल्द ढाल लें. एक बार जब आप पिच की गति को भांप लेते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि गेंद कैसे आ रही है. इसलिए पहले गेंदबाजी करने से थोड़ा फायदा तो मिलता है, लेकिन आखिरकार जो टीम सबसे अच्छा खेल दिखाएगी, जीत उसी की होगी.”

टॉस हारने पर क्या बोले अफगानी कप्तान इब्राहिम जादरान?

अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने टॉस हारने पर कहा, ‘मैं यही कहूंगा कि अगर मैं भी टॉस जीतता, तो पहले गेंदबाजी ही चुनता. लेकिन दुर्भाग्य से हम दोबारा टॉस हार गए. अब हमारा पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर है कि हम यहां की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी योजना को मैदान पर सही से कैसे लागू करें.’

पिछले मैच में पहले 50 रनों के अंदर कई विकेट गिरने के बाद, एक बेहतर शुरुआत की जरूरत पर पूछे गए सवाल पर जादरान ने कहा, “हां, बिल्कुल. हमने इस बारे में बात की है. हम पॉजिटिव इंटेंट के साथ मैदान पर उतरे हैं और वैसा ही क्रिकेट खेलना चाहते हैं. यह सच है कि उस दिन हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, लेकिन बाद में मिडिल ओवर्स में हमने मैच को संभाल लिया था. आज हम बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे, ताकि पावरप्ले में एक अच्छी शुरुआत मिले और हम बोर्ड पर एक मजबूत स्कोर खड़ा कर सकें.” 

ऐसी है भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: 

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया

टीम इंडिया ने इस सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया आज दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर है. दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत की तलाश में दम दिखाएगी. पहला मैच पूरी तरह एकतरफा रहा था, इसलिए क्रिकेट फैंस आज एक कांटे की टक्कर और रोमांचक खेल की उम्मीद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  क्रिकेट में महा-उलटफेर! टूट गया सचिन तेंदुलकर का ‘असंभव’ रिकॉर्ड, बैन के बाद लौटे ब्रैंडन टेलर ने रचा इतिहास

IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने जीता टॉस, अफगानिस्तान पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close