Sport : FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड टीम पर जहरीले सांपों का साया, खिलाड़ियों को मिली सख्त चेतावनी #INA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले स्विट्जरलैंड की फुटबॉल टीम को एक अनोखी चेतावनी दी गई है. टीम के खिलाड़ियों को जहरीले सांपों से सावधान रहने के लिए कहा गया है. यह चेतावनी सिर्फ स्विट्जरलैंड की टीम के लिए जारी की गई है, क्योंकि जिस इलाके में टीम अभ्यास कर रही है, वहां खतरनाक रैटल स्नेक पाए जाते हैं. ऐसे में खिलाड़ियों को कैंप से बाहर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ट्रेनिंग कैंप के बाहर नहीं जाने की हिदायत
आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड की टीम इस समय अमेरिका के सैन डिएगो शहर में ट्रेनिंग कर रही है. टीम के ट्रेनिंग कैंप के आसपास रैटल स्नेक की चार अलग-अलग जहरीली प्रजातियां मौजूद हैं. रैटल स्नेक को दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिना जाता है. ऐसे में खिलाड़ियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे ट्रेनिंग क्षेत्र से बाहर न निकलें. इतना ही नहीं, खिलाड़ियों को यह भी सलाह दी गई है कि अगर अभ्यास के दौरान गेंद कैंप के बाहर चली जाए तो उसे वापस लाने की कोशिश न करें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूसरी गेंद से अभ्यास जारी रखने को कहा गया है.
Switzerland’s national soccer team sparked viral buzz by warning players and fans about wild rattlesnakes near their 2026 World Cup training base in San Diego.
Read more: https://t.co/U6HKC1scLs pic.twitter.com/DJNraFs14E
— KHON2 . (@KHONnews) June 9, 2026
ग्रुप बी में है स्विट्जरलैंड
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में मेजबान कनाडा, कतर और बोस्निया एंड हर्जेगोविना की टीमें भी शामिल हैं. स्विट्जरलैंड की टीम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपनी लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. टीम मैच पर नियंत्रण बनाए रखने और कम गलतियां करने की क्षमता के कारण मजबूत दावेदार मानी जाती है.
Which team are you supporting at the FIFA World Cup 2026 🏆⚽ pic.twitter.com/D0Xz1AgO5W
— The Khel India (@TheKhelIndia) June 9, 2026
क्यों खास है फीफा वर्ल्ड कप 2026?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून (भारत में 12 जून) से शुरू होगा और 19 जुलाई तक चलेगा. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक है. पहली बार विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसके अलावा पहली बार तीन देश- अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं. दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजन में जहां मैदान पर रोमांच देखने को मिलेगा, वहीं स्विट्जरलैंड की टीम को मैदान के बाहर जहरीले सांपों के खतरे से भी सतर्क रहना होगा.
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में लियोनेल मेसी रचेंगे इतिहास, इन 3 बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर मचाएंगे धमाल
FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड टीम पर जहरीले सांपों का साया, खिलाड़ियों को मिली सख्त चेतावनी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,