Sport : गुमनाम खिलाड़ी की एंट्री! 2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में इस खिलाड़ी मिलेगी जगह, जानिए किसकी करेगा छुट्टी #INA

Team India ODI Squad : भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में लग चुकी है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से इसका आगाज हो गया है. टीम इंडिया को भले ही इस सीरीज में 1-2 से हार मिली होगी. लेकिन इस सीरीज से टीम इंडिया को कई पॉजिटिव मिले, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी और प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ की गेंदबाजी रही. अब टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले अपनी तैयरियां को और पुख्ता करने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज सितंबर में खेली जाने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए तब-तब शानदार प्रदर्शन किया है, जब-जब उनको मौका मिला है. अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए गुमनाम सा हो चुका है. इसको ना तो स्क्वाड में जगह मिल रही है, ना ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिल रहा है.

इस गुमनाम खिलाड़ी की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री

टीम इंडिया में सीनियर खिलाड़ियों को होते हुए उनको स्क्वाड में जगह नहीं मिलती है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों के चलते नए और उन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता है, जो लगातार भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में और लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे ही एक खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ हैं. अब इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में जगह मिल सकता है. 

गायकवाड़ को वेस्टइंडीज सीरीज में मिल सकता है मौका

तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार, वेस्टइंडीज सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है. वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं. गायकवाड़ टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते है. ऐसे में उनके पास खुद को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले साबित करने का मौका होगा. वो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की पिचों पर असरदार साबित हो सकते हैं. 

क्यों मिलेगी रुतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया में जगह?

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेली जाएगी. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में 24 सितंबर से हिस्सा लेने वाली है. ऐसे में भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज और एशियन गेम्स 2026 साथ-साथ होंगे. तो टीम इंडिया एक साथ दो जगह पर अलग-अलग टीमों के साथ खेलेगी. एशियन गेम्स टी20 फॉर्मेट में होंगे. उसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर खेलेंगे, जो टीम को लीड करेंगे. उनके साथ ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे कई बड़े खिलाड़ी एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में अयर और ईशान वनडे टीम से ड्रॉप होंगे और उनकी जगह पर रुतुराज गायकवाड़ को जगह मिल सकती है. 

रुतुराज गायकवाड़ का क्रिकेट करियर

आपको बता दें कि, रुतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. इस गायकवाड़ ने भारत के लिए 9 वनडे मैचों की 8 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ कुल 228 रन बनाए हैं. उनके नाम 28 चौके और 2 छक्के भी वनडे फॉर्मेट में दर्ज हैं. वहीं उनके नाम 23 टी20 मुकाबलों की 23 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 633 रन दर्ज हैं. टी20 में भारत के लिए गायकवाड़ ने 65 चौके और 24 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : किस्मत के धनी हैं कप्तान! श्रेयस अय्यर आज तोड़ेंगे 88 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ मैच में करना होगा एक छोटा सा काम

गुमनाम खिलाड़ी की एंट्री! 2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में इस खिलाड़ी मिलेगी जगह, जानिए किसकी करेगा छुट्टी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close