Sport : 13 चौके, 200 का स्ट्राइक रेट… सूर्यकुमार यादव कप्तानी छिनने के बाद हुए खतरनाक, 36 गेंदों में खेली इतने रनों की पारी #INA

Suryakumar Yadav Inning Update: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टी-20 लीग में खेलते हुए एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली है. सूर्यकुमार मुंबई टी-20 लीग में ट्रायम्फ नाइट एमएनई टीम की कप्तानी करते हैं, जिसमें एमएससी मराठा रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में तूफानी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जिताने के लिए 76 रन बनाए हैं. आपको बता दें, हाल ही में सूर्या को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाया गया है और स्क्वाड से भी ड्रॉप कर दिया गया है.
सूर्यकुमार यादव ने खेली मैच जिताऊ पारी
मुंबई टी-20 लीग का 15वां मुकाबला ट्रायम्फ नाइट एमएनई और एमएससी मराठा रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई. सूर्या ने 36 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया. इस दौरान सूर्या का स्ट्राइक रेट 200 का रहा.
Match 15 | MSCMR v TKMNE: SKY finishes it in style! ⭐🔥
Suryakumar Yadav’s unbeaten 72 guides Triumph Knights . a victory.📌 June 1-13 | Wankhede Stadium.
🎟️ Tickets live at the link in bio.
🎥 Watch live on Jio Hotstar and Star Sports.
🌐 Track live on… pic.twitter.com/LejHh2ewSV— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026
ऐसा रहा मैच का हाल
मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी MSC मराठा रॉयल्स की टीम 19.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. सिद्धार्थ लाड़ की कप्तानी वाली इस टीम ने 152 रन बनाए और 153 रनों का लक्ष्य तय किया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रायम्फ नाइट एमएनई ने महज 16 ओवर में ही टारगेट अचीव कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली. उनके अलावा नूतन कुमार गोयल ने 42 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली.
सूर्यकुमार यादव को टी-20 कप्तानी से हटाया गया
हाल ही में अपकमिंग टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. इस स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. सिलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया और टीम से बाहर कर दिया. वहीं, अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया है और तिलक वर्मा को उनका डिप्टी बनाया गया है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव पिछले लंबे वक्त से बल्ले से संघर्ष कर रहे थे, जिसके चलते ही उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया.
मुंबई इंडियंस से अलग होने की आ रही हैं खबरें
🚨 Suryakumar Yadav . leave Mumbai Indians:
He unfollowed both Mumbai Indians and Hardik Pandya on Instagram and removed all MI-related posts. He even changed his profile picture from the Indian team.
Reports are saying that if Hardik Pandya does not leave Mumbai Indians next… pic.twitter.com/9dFtqXA9Lm
— Indian Cricket Ministry (@ICM_News45) June 7, 2026
सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही सुर्या ने अपने इंस्टाग्राम बायो से MI भी हटा दिया है, जो इससे पहले उन्होंने लिखा हुआ था. इतना ही नहीं सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. सूर्या की इस सोशल मीडिया एक्टिवीज के कारण अब खबरों का बाजार गर्म है कि वह मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं. साथ ही रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स में वापस लौट सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को छोड़कर इस टीम में शामिल हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव, MI को किया अनफॉलो, पोस्ट भी कर डाले डिलीट
13 चौके, 200 का स्ट्राइक रेट… सूर्यकुमार यादव कप्तानी छिनने के बाद हुए खतरनाक, 36 गेंदों में खेली इतने रनों की पारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,