Sport : वाइफ और फैमिली नहीं गर्लफ्रेंड है प्रॉब्लम, BCCI ने बनाया महाप्लान, अब IPL में क्रिकेटर्स पर चलेगी तलवार #INA

IPL : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में देश और दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं. आईपीएल 2026 में खेलने के लिए सभी खिलाड़ी अपनी पत्नियों, फैमिली और गर्लफ्रेंड के साथ आए हैं. लेकिन अब ये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी (बीसीसीआई) को नागवार गुजर रहा है. अब बीसीसीआई इससे बचने के लिए और आईपीएल में भविष्य में कोई बड़ी विवादित घटना न हो जाए उससे बचने के लिए एक खास प्लान बना रही है.
दरअसल, आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आए हैं. इनमें देश और विदेश के कई खिलाड़ी मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड उनके साथ होटल में रह रही हैं. ऐसे में बीसीसीआई नहीं चाहती कि कोई भी विवाद इंडियन प्रीमियर लीग के माथे लगे. इससे बचने के लिए अब बीसीसीआई एक बड़ा प्लान बना रही है.
बीसीसीआई इसलिए लेगी एक्शन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर के खिलाफ बीसीसीआई सख्त कदम उठाएगा. बीसीसीआई गर्लफ्रेंड कल्चर पर सख्त नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है. बीसीसीआई कोई भी बड़ी गलती होने से पहले सावधान रहना चाहता है. कुछ खिलाड़ी तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टीम के होटल में भी रुक रहे हैं. एक बीसीसीआई अधिकारी ने कंफर्म किया है कि बीसीसीआई इस बारे में बात करेगा.
🚨 THE BCCI TO TAKE STRICT ACTIONS AGAINST GIRLFRIEND CULTURE GOING IN THE IPL. 🚨
1️⃣ BCCI preparing . enforce strict rule on Girlfriend culture. 👫
2️⃣ BCCI wants . be careful before any major blunder happens. ‼️
3️⃣ Some of the players are even staying at the team’s hotel…
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 4, 2026
वाइफ और फैमिली नहीं गर्लफ्रेंड है प्रॉब्लम
बीसीसीआई ने साफ कहा है कि परिवार के सदस्य और पत्तियां कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड समस्या हैं. गर्लफ्रेंड कल्चर पर नए नियम आईपीएल 2027 से लागू हो सकते हैं. बीसीसीआई का मानना है कि अगर कोई सख्त नियम नहीं बनाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है.
आईपीएल 2026 के दौरान कई क्रिकेटर आईपीएल के मैचों में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखे गए. इस टूर्नामेंट में कई अनजान खिलाड़ी भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं. जबकि कुछ उनके मैच देखने के लिए शहर में हैं. इन खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड्स में कई ऐसी इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने पहले बेटिंग (जुआ) वेबसाइट को प्रमोट किया है. आईपीएल खिलाड़ियों पर उनकी महिला साथियों द्वारा दर्ज कराए गए पुलिस केस के मामले भी सामने आए हैं.
🚨 BCCI ON ACTION AGAINST “GIRLFRIEND CULTURE” 🚨
– The BCCI is preparing . enforce strict rules on girlfriend culture. BCCI wants . set rules before any major blunder. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/gjetL3gAdc
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 4, 2026
बीसीसीआई गर्लफ्रेंड कल्चर पर लेगा बड़ा एक्शन
आपको बता दें कि, कुछ समय पहले तक IPL के दौरान खिलाड़ियों के होटल में गर्लफ्रेंड को रहने की इजाजत नहीं थी, लेकिन अब यह एक ट्रेंड बन गया है. अब पत्नियों और ‘ऑफिशियली अनाउंस्ड गर्लफ्रेंड’ को साथ रहने की इजाजत देने के निर्देश दिए गए हैं. अब आने वाले समय में गर्लफ्रेंड होगी या नहीं इस पर बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकती है.
ये भी पढ़ें : MI vs LSG: मुंबई और लखनऊ में आज मुकाबला, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
वाइफ और फैमिली नहीं गर्लफ्रेंड है प्रॉब्लम, BCCI ने बनाया महाप्लान, अब IPL में क्रिकेटर्स पर चलेगी तलवार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,