Tach – धड़ाम से गिर गई Vivo X200 की कीमत, बैंक ऑफर के बाद और भी सस्ता हुआ फोन, है ₹8000 की छूट

अगर आप एक प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Vivo X200 पर फिलहाल Flipkart पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. यह स्मार्टफोन पिछले साल 65,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन अब ग्राहक इसे काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

Table of Contents

दमदार कैमरा, फ्लैगशिप प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला Vivo X200 इस समय एक आकर्षक डील साबित हो सकता है.

Vivo X200 पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?
Flipkart पर Vivo X200 की कीमत फिलहाल 61,999 रुपये लिस्ट की गई है. यानी लॉन्च कीमत की तुलना में सीधे 4,000 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा यदि ग्राहक Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 3,100 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 58,899 रुपये रह जाती है.

इतना ही नहीं, ग्राहक नो-कॉस्ट EMI विकल्प का भी लाभ उठा सकते हैं. Flipkart इस स्मार्टफोन पर 36 महीनों तक की EMI सुविधा दे रहा है, जिसकी शुरुआती किस्त लगभग 2,180 रुपये प्रति माह है.

एक्सचेंज ऑफर का भी मिलेगा फायदा
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलना चाहते हैं, तो Flipkart एक्सचेंज ऑफर के तहत 43,650 रुपये तक का लाभ दे रहा है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी.

Vivo X200 के फीचर्स
वीवो X200 में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे फ्लैगशिप स्तर का प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है. स्मार्टफोन में 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है.

इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. पावर बैकअप के लिए 5,800mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

फोटोग्राफी के लिए Vivo X200 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

अगर आप शानदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप अनुभव चाहते है, तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ Vivo X200 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News