खबर शहर , पिट गई बिजली विभाग की टीम: अछनेरा में चेकिंग करने गई थी, जान बचाने के लिए लगाई पड़ी दौड़; केस हुआ दर्ज – INA

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव कठवारी में सोमवार की दोपहर चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता की। मामले में जेई ने तीन लोगों के खिलाफ थाना अछनेरा में तहरीर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कुकथला उपकेंद्र के प्रभारी जेई सुनील कुमार सोमवार दोपहर, लाइनमैन भूपेंद्र सिंह और अन्य कर्मियों के साथ कठवारी गांव में बकाया बिजली बिल जमा कराने और बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कठवारी निवासी एक व्यक्ति बिजली चोरी कर रहा है। टीम ने तार काट दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आरोप है कि इसके बाद आरोपी व उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग उग्र हो गए। विद्युतकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमला कर दिया। जेई सुनील कुमार और लाइनमैन के हाथ से विद्युत सामग्री छीन ली। बिजलीकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घटना की सूचना अछनेरा पुलिस को दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कुकथला चौकी पर लेकर आई। जेई ने अछनेरा थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पश्चिमी जोन डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की टीम से अभद्रता और मारपीट के मामले में तहरीर मिली है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News