खबर शहर , एटा में भयानक हादसा: रोडवेज बस से टकराकर तीन हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर, चालक घायल; बाल-बाल बचे यात्री – INA

एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 5:30 बजे अलीगंज-कायमगंज मार्ग पर लड़सिया गांव के पास अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस और ट्रॉली लगे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर तीन हिस्सों में टूट गया, जबकि रोडवेज बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  UP: इंसानी खोपड़ी, लाल रंग की पजामी और…मथुरा जंक्शन का बंद केबिन खोला गया, तो दृश्य देख कांप गई पुलिस

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर निवासी लड़सिया सुर्देश पुत्र तोक सिंह का था, जिसे नीरज पुत्र रघुवीर सिंह चला रहे थे। नीरज धान की रोपाई के लिए नगला किस्स गांव मजदूर लेने जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक नरेश पाल (40), निवासी डोटली, थाना सिकंदराराऊ, हाथरस को मामूली चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज भेजा गया। बस में सवार यात्रियों और ट्रैक्टर चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस तरह भीषण हादसे के बावजूद जनहानि नहीं हुई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  शर्मनाक: बाथरूम में नहा रही थी महिला, दीवार के पीछे छिपकर बैठा था पड़ोसी; घिनौनी हरकत ने उड़ाए होश

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ट्रैक्टर के तीन हिस्सों में टूटे होने और बस के अगले हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

Table of Contents

Table of Contents

कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एटा के एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 ये भी पढ़ें –  यूपी पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News