खबर शहर , UP: 50 लाख नहीं दिए तो खत्म कर दूंगा पूरा परिवार, सराफ को धमकी देने वाला निकला फल विक्रेता; पुलिस ने दबोचा – INA

पटियाला का फल विक्रेता गूगल से नंबर खोजकर कमला नगर के सराफा कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रकम नहीं देने पर उनके परिवार की हत्या करने की धमकी दी। व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज आने से कारोबारी दहशत में आ गए। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन पता की। वह आगरा में ही छिपा था। यमुना ब्रिज स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से आगरा का ही निवासी है। वर्तमान में पटियाला में रह रहा है।


Table of Contents

ये भी पढ़ें –  गजब कर डाला: 10 हजार रुपये का एक पाम का पेड़, इसलिए 45 उखाड़ फेंके; विकास के नाम पर हरियाली का ‘कत्ल’

मैन मार्केट, कमला नगर निवासी उत्कर्ष गुप्ता का सोने-चांदी के जेवरात का कारोबार है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई की रात 9 बजे अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। रुपये नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। धमकी दी कि वह पहले भी कई लोगों की हत्या कर चुके हैं। यह सुनकर उत्कर्ष घबरा गए। उनका परिवार भी दहशत में आ गया। कारोबारी ने धमकी के बारे में पुलिस को जानकारी दी। व्हाट्सएप नंबर के बारे में जानकारी जुटाई गई। कॉल करने वाले की लोकेशन पटियाला की आई। इस पर वहां की पुलिस से संपर्क किया गया। पटियाला पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटा ली। वह पटियाला से भागकर आगरा आया हुआ था।

ये भी पढ़ें –  ये है आशीष वशिष्ठ: 50 करोड़ रुपये की ठगी, फिर बुना ऐसा जाल; पुलिस और बैंक भी जिसमें उलझ गई

दो साल पहले बेचा था मकान

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि आरोपी राजा है। वह मूलरूप से एत्माद्दाैला क्षेत्र का रहने वाला है। दो साल पहले अपना मकान बेचकर परिवार सहित पटियाला चला गया था। वहां पर फल बेचने का काम करता है। वह नशे का आदी है। उससे पूछताछ में पता चला है कि उसे रुपयों की जरूरत थी। वह दो महीने पहले आगरा आया था। उसका एक भाई आकाश भी यहीं रहता है। उसने सुन रखा था कि कारोबारी और अन्य लोग फोन पर धमकी मिलने से घबरा जाते हैं। इस पर उसने भी किसी को धमकाने की योजना बनाई। इसके लिए गूगल पर आगरा के कारोबारियों के नंबर खोजने लगा। ऐसे में उत्कर्ष गुप्ता का नंबर मिल गया। उसने पटियाला से धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें –  UP: डॉल्फिन-घड़ियाल की सुरक्षा के लिए एआई तकनीक, चंबल में लगेंगे हाईमास्ट कैमरे; अवैध खनन पर भी रहेगी नजर

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News