खबर शहर , Agra News: आरओबी बंद होने से ईदगाह और शाहगंज बाजार में जाम – INA

आगरा। मरम्मत के लिए ईदगाह-खेरिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बंद करने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अर्जुन नगर से नामनेर और कलेक्ट्रेट की तरफ जाने के लिए करीब 4 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे शाहगंज बाजार में व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान रहे। दिनभर जाम लगा रहा। हालांकि यातायात पुलिस के 12 टीएसआई, 40 सिपाही लगाए गए हैं।

इसके साथ ही सड़क में दोनों तरफ के वाहनों को निकालने के लिए बीच में अस्थायी डिवाइडर लगाए गए हैं। रुई की मंडी-शाहगंज रेलवे पुल को शनिवार को बंद कर दिया गया था। 90 दिन तक मरम्मत कार्य होना है। खेरिया की तरफ से ईदगाह, नामनेर, एमजी रोड की तरफ जाने के लिए रुई की मंडी फाटक और छउआ का नगला की तरफ जाना पड़ रहा है।

अगर किसी को कलेक्ट्रेट जाना है तो उसे शाहगंज बाजार होते हुए निकलना पड़ रहा है। इन रास्तों पर पहले से ही जाम की समस्या है। रविवार को भी वाहनों की लाइन लगी रही। रुई की मंडी फाटक पर एक बार ट्रैफिक बंद होने से वाहन फंस रहे थे। हालांकि पुलिस ने बारहखंभा मार्ग पर बीच में बैरिकेडिंग लगा दी। इससे एक-दूसरे के सामने वाहन नहीं फंसे। अपनी लेन में ही चलते रहे। शाहगंज के व्यापारियों को समस्या अधिक हो रही है। खेरिया से आने वाला ट्रैफिक बाजार से निकल रहा है। हालांकि पुलिस तहसील तिराहे और सीओडी की तरफ से ऑटो और ई-रिक्शा को बाजार की तरफ नहीं आने दे रही है। चार पहिया वाहनों के निकलने की वजह से जाम की समस्या हो रही है।

बैरिकेडिंग लगी फिर भी खतरे में जान

आरओबी पर बैरिकेडिंग की गई है। यहां पर आरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। इसको देखते हुए पैदल जाने वाले पुल की तरफ नहीं जा रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में लोग खेरिया से ईदगाह की तरफ जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। इसके बीच से भी लोग निकल रहे हैं। ऐसे में ट्रेन आने पर जान जोखिम में पड़ सकती है। इस पर पर फिलहाल किसी का ध्यान नहीं है।

वर्जन

यातायात पुलिस की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। संकरे रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पुलिसकर्मी अलग-अलग प्वाइंट पर व्यवस्था संभाल रहे हैं। थाना पुलिस के भी 30 कर्मचारी लगे हैं। ऑटो और ई-रिक्शा को भी डायवर्ट किया जा रहा है। रेलवे से 40 मार्शल और लगाने के लिए कहा गया है। – अलका सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News