खबर शहर , Agra News: सहकारी समिति से खाद लिए बिना वापस न लौटें पात्र किसान – INA

बाह। बारिश के साथ ही किसानों ने बाजरा, तिल की बुवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरिदमन सिंह ने बाह तहसील की 22 सहकारी समितियों के सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सहकारी समिति से कोई भी पात्र किसान खाद लिए बिना नहीं लौटना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं।

पिछले साल किसानों को सहकारी समिति के गोदामों के चक्कर काटने पड़े थे। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाए। पात्र किसान को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले सचिव अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने वितरण की पारदर्शी व्यवस्था अपनाए जाने की हिदायत दी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरनरायन सिंह भदौरिया, संतोष गहलोत, ध्रुव कुमार शर्मा, नरसिंह भदौरिया, ललित शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, जयदीप भदौरिया, पुलकित भदौरिया, भारत सिंह, अल्केन्द्र जादौन आदि रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News