खबर शहर , Agra: वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर कैंटर ने रौंद दिए स्कूटर सवार बुजुर्ग, मौके पर ही मौत; हाईवे पर लगा जाम – INA

आगरा-दिल्ली हाईवे के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। कैंटर चालक भाग गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। छत्ता पुलिस ने कैंटर को हटवाकर जाम खत्म कराया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कालिंदी विहार निवासी अजय तिलक ने बताया कि उनके पिता रमेश चंद्र (68) एलआईसी से रिटायर्ड थे। वह दोनों बेटों के साथ रहते थे। डायबिटीज की बीमारी का कमलानगर में एक चिकित्सक से इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब पिता स्कूटर (स्कूटी) से कमलानगर दवा लेने निकले थे। वाटरवर्क्स चौराहे पर एत्मादपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटर में टक्कर मार दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि पिता स्कूटर से उछलकर दूर जा गिरे। वह करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। सिर पर गंभीर चोट से उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की कतार रामबाग चौराहे से . तक पहुंच गई। सूचना पर थाना छत्ता और कमलानगर पुलिस मौके पर पहुंची।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

थाना छत्ता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद कैंटर को कब्जे में लेकर वहां से हटवाया और यातायात सामान्य कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 3 बजे शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वाटरवर्क्स चौराहे पर निकलना मुश्किल

Table of Contents

Table of Contents

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि वाटरवर्क्स चौराहे के पास दुकानदारों और ठेल-ढकेल वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। मेट्रो ने भी चौराहे से कुछ दूर बैरिकेडिंग कर रखी है। फ्लाईओवर के नीचे से जीवनी मंडी की ओर जाने वाले वाहन सड़क क्राॅस करते रहते हैं। दोनों ओर बस चालक भी बसोें को रोक कर सवारियों को बिठाते और उतारते हैं। इससे चौराहे से गुजरने वाले वाहनचालकों को काफी परेशानी होती है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News