यूपी – बरेली में छात्रा ने दी जान: एक संगठन के लोगों ने होटल में प्रेमी संग पकड़ा था, वीडियो बनाकर किया था वायरल – INA

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार रात अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने यह कदम होटल में प्रेमी संग पकड़े जाने और उसके फोटो-वीडियो वायरल होने से आहत होकर उठाया। एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रा और उसके प्रेमी के फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents