सीजी- कोरबा: बांकीमोंगरा पुलिस का डबल एक्शन, शराब के लिए मारपीट और एसईसीएल खदान डकैती में 6 आरोपी गिरफ्तार – INA

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पहला मामला शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट का है, वहीं दूसरा मामला एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में हुई डकैती से जुड़ा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शराब के लिए मारपीट का मामला

Table of Contents

Table of Contents

थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र में सूरज कुमार बिंझवार ने 1 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी दिनेश कुमार बिंझवार के साथ देसी शराब भट्ठी से लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोककर शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट व हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 226/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 119(1), 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी समीर कुर्रे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में समीर कुर्रे (19 वर्ष), आशीष कुमार पाटले (29 वर्ष), अमन कुमार कुर्रे (24 वर्ष) और हेमलाल कुर्रे (42 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी मोंगरा बस्ती, बांकीमोंगरा के निवासी हैं। सभी को 2 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

SECL बांकी खदान में डकैती का मामला

Table of Contents

Table of Contents

दूसरा बड़ा मामला SECL बांकी खदान नंबर 4 में हुई डकैती से संबंधित है। 28 अक्टूबर को सुरक्षा गार्ड व्यासनारायण चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26-27 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 1 बजे 10 से 12 नकाबपोश बदमाशों ने खदान में धावा बोला था। आरोपियों ने चौकीदारों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल छीन लिए और गैस कटर से स्टोर में रखे लोहे के रैक व पाइप, जिनकी कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है, काटकर चोरी कर ले गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2026 के तहत BNS की धारा 310(2), 127(2), 317(3), 317(5) के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल विश्वकर्मा (22 वर्ष), जो पिकअप चालक है, और आकाश साहू (20 वर्ष), जो कबाड़ दुकान संचालक है, शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पिकअप वाहन CG 12 BJ 6180, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News