दिल्ली होटल अग्निकांड- गुरुग्राम के CA का पूरा परिवार खत्म:ICU में भर्ती पिता का भी निधन; देखरेख के लिए आए आठ लोग जिंदा जले थे- INA NEWS

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल ‘फ्लोरिश स्टे’ में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी विवेक अग्रवाल का पूरा परिवार खत्म हो गया। मंगलवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती उनके पिता राधेश्याम अग्रवाल (80) ने भी दम तोड़ दिया। राधेश्याम कई दिनों से ICU में वेंटिलेटर पर थे। विवेक अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे। पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह 3 जून को अपनी मां प्रेमलता अग्रवाल, पत्नी तर्जनी अग्रवाल और बेटियों जीविशा व वारिया के साथ होटल में ठहरे थे। राजस्थान से उनके मौसा-मौसी जवरी लाल और कमला तथा मामा अशोक पंसारी भी उनके साथ होटल में मौजूद थे। तड़के होटल में आग लगने से विवेक समेत सभी आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। 2 जून को होटल में कमरे लिए थे विवेक ने अपने बीमार पिता राधेश्याम अग्रवाल को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। बेंगलुरु में बीटेक कर रही उसकी बड़ी बेटी जीविशा को दादा के बीमार होने का पता चला तो वो फ्लाइट पकड़कर सीधे दिल्ली आ गई। 2 जून को पूरा परिवार अस्पताल के पास ही स्थित मालवीय नगर के एक होटल में रुके थे। इन्होंने दो कमरे बुक किए थे। परिवार जीविशा और वारिया को प्यार से एंजल और पर्ल बुलाता था। राजस्थान से मौसा-मौसी और मामा भी आए राधेश्याम अग्रवाल की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही राजस्थान के अजमेर से विवेक के मौसा, रिटायर्ड बैंक अधिकारी जवरी लाल अग्रवाल (70), और मौसी कमला अग्रवाल (68) दिल्ली पहुंच गए। उनके साथ विवेक के मामा तथा किशनगढ़ की लक्ष्मीनारायण कॉलोनी निवासी मार्बल कारोबारी अशोक पंसारी भी आए थे। तीनों ने भी मालवीय नगर स्थित उसी होटल में कमरा बुक करा लिया, जहां विवेक और उनका परिवार ठहरा हुआ था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News