दिल्ली होटल अग्निकांड, सभी मरीजों की हालत स्थिर:चार विदेशी मरीजों को आज मिलेगी छुट्टी, आईसीयू में 6 का इलाज जारी- INA NEWS

नई दिल्ली। पिछले दिनों दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड मामले में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल अपडेट के अनुसार वर्तमान में कुल 13 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से चार विदेशी मरीजों को बुधवार को डिस्चार्ज किए जाने की योजना है। अस्पताल में फिलहाल छह मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि तीन मरीज सामान्य वार्ड में उपचार प्राप्त कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी भर्ती मरीजों की स्थिति चिकित्सकीय रूप से स्थिर है और उनकी रिकवरी संतोषजनक बनी हुई है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, सभी मरीजों की हालत स्थिर है। उन्हें व्यापक चिकित्सीय देखभाल और निरंतर निगरानी प्रदान की जा रही है ताकि सर्वोत्तम स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। अस्पताल प्रशासन के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है और अधिकांश मरीजों की स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News