दिल्ली – दिल्ली का मौसम: गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी; पढ़ें सप्ताह भर का पूर्वानुमान – #INA

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई से 1 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज धूप से राहत मिलेगी, हालांकि उमस बनी रह सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। रात के समय भी हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है।
Table of Contents