Crime- चोरी की हद: अंतिम संस्कार के बाद मृतक के शरीर से उड़ाए कृत्रिम घुटने, परिजनों ने पीछा कर दबोचा -#INA

अपराध की दुनिया में चोरी की वारदात के कई हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं, लेकिन बठिंडा के गांव भाई बख्तौर में सामने आई घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया। यहां एक व्यक्ति ने श्मशान घाट से मृतक के कृत्रिम घुटने ही चोरी कर लिए। मृतक के परिजनों ने जब अस्थियां चुनने के लिए श्मशान पहुंचकर यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जानकारी के अनुसार गांव भाई बख्तौर निवासी उजागर सिंह (65) की दो दिन पहले मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने घुटनों में कृत्रिम जोड़ लगवा रखे थे। परिवार ने धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन परिवार के सदस्य अस्थियां चुनने के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मृतक के शरीर में लगाए गए दोनों कृत्रिम घुटने गायब हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की तो एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी किए गए कृत्रिम घुटनों को लेकर वहां से निकलता दिखाई दिया। परिवार के सदस्यों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से कथित तौर पर मृतक के घुटने बरामद होने की बात सामने आई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरी की हद यहां तक पहुंच गई कि चोर ने अंतिम संस्कार के बाद भी मृतक को नहीं बख्शा। घटना ने श्मशान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News