Crime- कुरुक्षेत्र: पिहोवा लूटकांड में पकड़े गए बदमाश ने की भागने की कोशिश, पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल -#INA

पिहोवा में दो लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार एक बदमाश ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यह घटना मंगलवार शाम को पिहोवा में सतपाल सिंह नामक व्यक्ति से दो लाख रुपये लूटने के मामले से जुड़ी है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सतपाल सिंह को धक्का देकर गिरा दिया और उनकी नगदी छीनकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के बाद पुलिस ने बुधवार शाम को हरिद्वार से आरोपी अभिषेक, आशीष और अंकित को गिरफ्तार किया था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस इन आरोपियों को कुरुक्षेत्र ला रही थी। रादौर से कुछ . गांव कढामी के पास देर रात को आरोपी अभिषेक ने शौच जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे गाड़ी से कुछ दूरी पर ले गए, तभी उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। रोकने के प्रयास के बावजूद जब वह नहीं माना, तो पुलिस ने उस पर गोली चला दी। गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल काबू कर अस्पताल ले जाया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सीआईए प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मारपीट और छीना-झपटी सहित 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News