Crime- कानपुर: ‘धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला’, नामजद आरोपी उर्सला से गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी -#INA

कानपुर में कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के नामजद आरोपी अभिषेक कुमार त्रिपाठी को सोमवार को उर्सला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चकेरी थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
Table of Contents
यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 27 जुलाई को श्यामनगर निवासी पीड़ित नीरज मिश्रा ने सुनील मिश्रा, अभिषेक कुमार त्रिपाठी उसकी पत्नी प्रीती, आलोक त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।