Crime- अमृतसर में एएसआई को सिर में मारी गोली: घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचे थाने, ड्यूटी से लौटते समय हमला -#INA

अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक एएसआई पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली एएसआई के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि गंभीर चोट के बावजूद एएसआई ने हिम्मत नहीं हारी और खुद मोटरसाइकिल चलाकर थाना अजनाला पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अमृतसर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एएसआई जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अजनाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने मोटरसाइकिल नहीं रोकी और किसी तरह थाना अजनाला पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को अपने साथ हुई फायरिंग की जानकारी दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हालत खतरे से बाहर

Table of Contents

Table of Contents

थाने पहुंचने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने घायल एएसआई जसवंत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि सिर में गोली लगने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Table of Contents

Table of Contents

इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना थाना राजासांसी के क्षेत्र में हुई है। फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News