Crime- कौशाम्बी : शादी से इनकार पर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा -#INA

पिपरी के मझकूपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब शादी से इनकार किए जाने से आहत एक युवती निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती ने टंकी से कूदने की बात कही तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से काफी देर तक समझाया। इसके बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

Table of Contents

परिजनों के मुताबिक, करीब पांच साल पहले युवती का रिश्ता तय हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। युवक का युवती के घर भी आना-जाना था। आरोप है कि कुछ समय पहले युवक के एक रिश्तेदार की भी युवती से फोन पर बातचीत होने लगी थी। युवती ने इस बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में सुरक्षित कर ली थी। करीब एक सप्ताह पहले उसने यह रिकॉर्डिंग युवक को भेज दी। इसके बाद युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया।

परिजनों के अनुसार, रिश्ता टूटने से आहत युवती शनिवार सुबह घर से निकल गई। करीब 10 बजे वह ग्राम न्यायालय परिसर में स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया।

इसके बाद उपनिरीक्षक सरिता शिकारी, महिला कांस्टेबल वंदना भारद्वाज और रेहाना टंकी पर पहुंचीं। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।

युवती को पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतार लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी। –चंद्रभूषण मौर्य, निरीक्षक

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News