Crime- उरई: बार संघ अध्यक्ष का अपहरण कर हत्या, गुजैनी में मिला शव, कार से ले गया था युवक, CO बोले- जल्द होगा खुलासा -#INA

उरई जिले में बार संघ अध्यक्ष कालपी गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में मिला है। शनिवार दोपहर कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे से एक कार सवार युवक उन्हें अपने साथ बैठाकर ले गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी।
Table of Contents
इसके बाद पुत्र ने अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। अब कानपुर में शव मिलने की खबर से कालपी के अधिवक्ताओं और परिजनों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गयादीन अहिरवार शनिवार को किसी काम से उरई गए थे। दोपहर करीब चार बजे वह रोडवेज बस से कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर उतरे। वहां पहले से एक व्यक्ति उनका इंतजार कर रहा था।