दिल्ली की 91 कॉलोनियों लेकर सीएम ने की मीटिंग:जल्द ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से करेंगी मुलाकात, ओ-जोन की समस्या उठाएंगी- INA NEWS

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना किनारे ओ जोन से में रहने वाले 91 कॉलोनियों के करीब 15 लाख लोगों को लेकर रेखा सरकार संवेदनशील रूख अख्तियार कर रही है। ओ-जोन में बसी कॉलोनियों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि ओ- जोन में रहने वाले 91 कॉलोनियों के करीब 15 लाख लोगों की समस्या को लेकर जल्द ही जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगी। बैठक के बाद सीएम ने कहा इन कॉलोनियों में पुराने निर्माण को ध्वस्त नहीं किया जाएगा। इस आशय की स्वीकृति हाई कोर्ट ने डीडीए को भी दी है। मीटिंग में सांसद भी रहे मौजूद बैठक में दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, यमुनापार विकास क्षेत्र बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक अरविंदर सिंह लवली सहित दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार, डीडीए व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम को जानकारी दी गई कि ओ-जोन क्षेत्र में करीब 91 अनधिकृत कॉलोनियां और एक दर्जन पुराने गांव हैं। इन कॉलोनियों में लगभग 15 लाख लोग निवास करते हैं। यह भी बताया गया कि शासन द्वारा वहां लगाए गए बोर्ड के कारण लोग सशंकित हैं, जबकि उन्होंने (जनप्रतिनिधियों ने) हाईकोर्ट के आदेशों व सरकारी रिकॉर्ड के अध्ययन से यह पाया है कि इन कॉलोनियों के पुराने निर्माण पर किसी प्रकार का खतरा नहीं है। जो आदेश है, वह नए या चल रहे निर्माण को ध्वस्त करने को लेकर है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News