अमेरिका मिडटर्म चुनाव- रिपब्लिकन के गढ़ में डेमोक्रेट्स आगे:ट्रम्प की घटती लोकप्रियता से पार्टी को झटका; महंगाई से नाराज वोटर- INA NEWS

अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिल रही है और ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को नुकसान हो रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना ने चुनाव के लिहाज से अहम 7 राज्यों- अलास्का, आयोवा, कंसास, मेन, मिशिगन, ओहायो और टेक्सास में सर्वे किया। यहां लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा है। अब सर्वे के अनुसार 6 राज्यों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार आगे हैं। वहीं एक सीट पर दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है। रिपब्लिकन पार्टी को हो रहे नुकसान की बड़ी वजह ट्रम्प की घटती लोकप्रियता है। महंगाई और बढ़ते खर्च से भी मतदाता नाराज हैं। सर्वे में शामिल 7 राज्यों की स्थिति टेक्सास रिपब्लिकन का गढ़, लेकिन उम्मीदवार लोगों को पसंद नहीं टेक्सास लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है, लेकिन इस बार पार्टी के उम्मीदवार केन पैक्सटन की छवि मतदाताओं के बीच अच्छी नहीं है। सर्वे के मुताबिक, उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जेम्स टालारिको को 49% लोग पसंद करते हैं, जबकि 39% की उनके बारे में नकारात्मक राय है। इसके उलट, पैक्सटन को 54% लोग नापसंद करते हैं और सिर्फ 33% उनके पक्ष में राय रखते हैं। यानी रिपब्लिकन के मजबूत गढ़ में भी पार्टी के उम्मीदवार की लोकप्रियता उसके लिए चुनौती बन सकती है। महंगाई के मुद्दे पर लोगों को डेमोक्रेट्स पर भरोसा सर्वे में महंगाई और रोजमर्रा के खर्च को लेकर लोगों की नाराजगी भी सामने आई। इस मुद्दे पर डेमोक्रेट्स को रिपब्लिकन के मुकाबले 9 प्रतिशत अंक ज्यादा समर्थन मिला। स्वतंत्र मतदाताओं के बीच भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार सभी सातों राज्यों में आगे रहे। जंग और आम अमेरिकियों के हित में बेहतर काम करने के सवाल पर भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को बढ़त मिली। सर्वे में आगे होना, नतीजे की गारंटी नहीं सर्वे में डेमोक्रेट्स आगे हैं, लेकिन चुनाव का नतीजा अभी तय नहीं माना जा सकता। कुछ मतदाताओं ने अब तक तय नहीं किया है कि वे किसे वोट देंगे। पहले भी चुनाव से पहले हुए सर्वे गलत साबित हुए हैं। 2020 के चुनाव से पहले सभी सर्वे में रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स पीछे थीं, लेकिन उन्होंने चुनाव आसानी से जीत लिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना ने यह सर्वे 23 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच किया। इसमें सात राज्यों के 6 हजार से ज्यादा ऐसे मतदाताओं की राय ली गई, जिनके वोट डालने की संभावना है। डेमोक्रेट्स के पास सीनेट में बहुमत हासिल करने का मौका इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के सामने सीनेट में बहुमत हासिल करने का मौका है। इसके लिए उसे अपनी मौजूदा सीटें बचाने के साथ रिपब्लिकन पार्टी की कम से कम 4 सीटें जीतनी होंगी। —————————– यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका- मिडटर्म चुनाव की शुरुआती वोटिंग, रिपब्लिकन पार्टी पीछे: अब तक 4 करोड़ ने वोट डाला; ट्रम्प ने 30 राज्यों की वोटर लिस्ट मंगवाई अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही शुरुआती वोटिंग शुरू हो गई है। अब तक करीब 4 करोड़ लोग वोट डाल चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News