दिल्ली एयरपोर्ट में पानी भरने की AI पोस्ट पर कार्रवाई:दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया हैंडल्स की सूची दी गई; FIR भी दर्ज हुई- INA NEWS

नई दिल्ली में दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ को लेकर AI से बनाई गई तस्वीरें और वीडियो फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। अधिकारियों ने सोमवार, 7 सितंबर को यह जानकारी दी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने गलत जानकारी फैलाने वाले इन सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ 6 सितंबर को FIR दर्ज कराई है। शिकायत के साथ इन हैंडल की सूची दिल्ली पुलिस को भी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, 4 सितंबर को राजधानी में तेज बारिश के बाद कुछ लोगों ने AI से बनाए गए वीडियो और दूसरी जगहों के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन वीडियो को गलत तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट का बताया गया। खबर अपडेट हो रही है…
Table of Contents
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |