हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत:परिवार को हत्या का शक; तख्तापलट के बाद हेलिकॉप्टर से भारत आई थीं पूर्व बांग्लादेशी PM- INA NEWS

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तहसीफ सौरी की मौत हो गई है। उनका शव गुरुवार को ढाका की तुराग नदी में मिला। 28 साल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सौरी 27 अक्टूबर से लापता थे। परिवार ने आरोप लगाया है कि हसीना का वीडियो साझा करने के कारण उन्हें परेशान किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत डूबने से हुई, उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई। जेब में मिले आईफोन से पहचान हुई बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार के मुताबिक अधिकारी का शव राजाबाड़ी घाट के पास मिला। सौरी ने सफेद पैंट और काली शर्ट पहनी हुई थी। शुरुआत में पुलिस शव की पहचान नहीं कर सकी। उनकी जेब से मिले आईफोन की मदद से पहचान हुई। शव के साथ एक कलाई घड़ी भी मिली। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ढाका के शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। बहन बोली- भाई का जासूस पीछा कर रहे थे सौरी की मौत के बाद उनकी चचेरी बहन मोशफेका जहां ने फेसबुक पोस्ट में हत्या का आरोप लगाया। बांग्ला में लिखी पोस्ट में उन्होंने कहा, “मेरे भाई की हत्या कर दी गई। उसका कसूर क्या था? हसीना के भागने का वीडियो शेयर करना? जहां ने दावा किया कि सौरी ने नहीं बल्कि उनके सहकर्मी ने वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया था। बहन ने आरोप लगाया कि एयरफोर्स से रिटायर किए जाने के बाद भी सौरी को मानसिक प्रताड़ना दी जाती रही। उन्होंने दावा किया कि जासूस लगातार उनका पीछा कर रहे थे। उनकी चचेरी बहन के मुताबिक, सौरी की तबीयत ठीक थी और मौत से पहले उन्हें घर से बाहर बुलाया गया था। एयरफोर्स से क्यों हटाए गए थे सौरी? सौरी को एयरफोर्स से क्यों हटाया गया था, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बांग्लादेशी वेबसाइट ‘जागो न्यूज’ के मुताबिक, सैन्य जनसंपर्क निदेशालय ने 4 अगस्त 2025 को उनकी सेवा से विदाई पर बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि सौरी को नियमों के तहत रिटायर किया गया और उन पर कोई आरोप नहीं था। हालांकि, कुछ रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर उनकी विदाई को हसीना के देश छोड़ने के वीडियो से जुड़े विवाद से जोड़ा गया है। उनकी चचेरी बहन का भी आरोप है कि एयरफोर्स छोड़ने से पहले और बाद में सौरी को परेशान किया गया। ‘जागो न्यूज’ के मुताबिक, उत्तरा पुलिस स्टेशन के अधिकारी शाहीनुर जमान ने गुरुवार को बताया कि उस समय तक सौरी की मौत को लेकर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच में पता चलेगा कि सौरी की मौत कैसे हुई। अभी न उनकी हत्या की पुष्टि हुई है और न ही उनकी मौत का हसीना के वीडियो से कोई संबंध सामने आया है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News