सीजी- ‘अर्नब’ का असर: स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता – INA

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार शाम से आसमान में छाए बादलों के बाद बुधवार दोपहर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो रातभर जारी रही। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 29 अक्टूबर, गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने स्कूलों में अवकाश संबंधी आदेश जारी किया है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी कलेक्टर की स्वीकृति से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रशासन के इस फैसले का उद्देश्य खराब मौसम के दौरान बच्चों को आवागमन में होने वाली संभावित परेशानियों से बचाना है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आज भी रहेगा तूफान का असर

Table of Contents

Table of Contents

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव बने रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जिले में ठंडक बढ़ गई है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है।।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटकर रखी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान परेशान हैं। यदि बारिश का सिलसिला . भी जारी रहता है, तो कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखना किसानों के लिए चुनौती बन सकता है। किसानों को आशंका है कि बारिश से उनकी मेहनत और उपज को नुकसान हो सकता है। ऐसे में वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील

Table of Contents

Table of Contents

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। गुरुवार को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं, बारिश को देखते हुए किसानों की निगाहें भी मौसम पर टिकी हुई हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News