वर्ल्ड अपडेट्स:स्पेन ने हंतावायरस से प्रभावित क्रूज शिप को एंट्री दी, अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी- INA NEWS

स्पेन ने हंतावायरस (चूहों वाले वायरस) से जूझ रहे क्रूज शिप एमवी होंडियस को कैनरी आइलैंड्स में उतरने की अनुमति दे दी है। यह फैसला मानवीय आधार पर लिया गया है, ताकि जहाज पर मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को तुरंत इलाज मिल सके। अप्रैल की शुरुआत में शुरू हुए इस संक्रमण में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा है। जहाज के दो क्रू मेंबर्स को भी तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत है। शिप पहले पश्चिम अफ्रीका की ओर जा रहा था, लेकिन वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद स्पेन ने आगे आकर जिम्मेदारी संभाली। यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूरोपीय संघ (EU) के अनुरोध पर उठाया गया। स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जहाज के पहुंचने पर सभी यात्रियों और स्टाफ की मेडिकल जांच की जाएगी। संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा और बाकी लोगों को उनके देशों में सुरक्षित वापस भेजा जाएगा। साथ ही, WHO इस मामले की जांच कर रहा है कि क्या यह संक्रमण करीबी संपर्क से फैला है। अगर ऐसा साबित होता है, तो यह हंतावायरस के मामलों में एक नया और गंभीर संकेत माना जाएगा। ये खबर भी देखें… समुद्र में जहाज पर चूहों वाला वायरस फैला:हंतावायरस से 3 की मौत, अफ्रीका तट पर जहाज रोका गया, यात्रियों को उतरने की इजाजत नहीं अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर चूहों वाले वायरल (हंतावायरस) संक्रमण का मामला सामने आया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और कम से कम तीन लोग बीमार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News