ख़बर – प्रेम संबंध में आई दरारः महिला दूसरे प्रेमी के साथ चाह रही थी जाना, पहले प्रेमी ने की निर्मम हत्या- INA


Table of Contents

लखनऊ। यूपी के फतेहपुर जिले में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के समीप 4 अक्टूबर को झाड़ियों में महिला का हत्या युक्त शव मिला था महिला के सिर व गले में चोट के निशान थे।
पुलिस ने मौके से आला कत्ल बरामद किया था और महिला की पहचान अंशु के रूप में की गई थी।




एसपी धवल जायसवाल ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। घटना के 9 दिन के अन्दर टीम को कामयाबी मिली हैं पुलिस ने हत्या के मामले में महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी व महिला के बीच प्रेम संबंध था आरोपी बाबू सिंह यादव उर्फ मुलायम सिंह यादव महिला को अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन महिला किसी दूसरे व्यक्ति के साथ जाना चाहती थी।
इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ जिसमें गुस्साए प्रेमी ने महिला के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया और मोबाइल की केबल से गला दबाकर महिला की हत्या कर दी थी। सर्विलांस सेल की मदद से एसओजी व कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाबू सिंह यादव उर्फ मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार किया है वहीं एसपी धवल जायसवाल ने पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 25 हजार रूपए पुरस्कार की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News