खबर शहर , रातभर तलाश, सुबह खेत में मिली किशोरी: गले और चेहरे पर चोट के निशान, दरिंदगी की आशंका; अस्पताल में भर्ती – INA

फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी रविवार सुबह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। किशोरी के गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं और उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस को परिजन ने बताया कि किशोरी शनिवार की रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार की सुबह करीब नौ बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने किशोरी को खेत में बदहवास हालत में पड़ा देखा था। इधर, सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती, पुलिस बोली- पूछताछ से खुलेगा सच

Table of Contents

Table of Contents

किशोरी की गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। परिजन ने दुष्कर्म और जान से मारने की नीयत से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि अभी वह यह स्पष्ट नहीं कर सके हैं कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। सदमे और गंभीर चोटों के कारण किशोरी अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने उसे तुरंत सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस संबंध में एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि किशोरी अभी बेहोशी व अस्वस्थ हालत में है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस द्वारा उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News